{"_id":"5dfa8aa58ebc3e87a413f127","slug":"japan-female-journalist-wins-high-profile-me-too-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान की महिला पत्रकार ने हाई प्रोफाइल ‘मी टू’ केस जीता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान की महिला पत्रकार ने हाई प्रोफाइल ‘मी टू’ केस जीता
Thu, 19 Dec 2019 01:53 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी टोक्यो की एक अदालत ने बुधवार को पत्रकार शिओरी इतो को ‘मी टू’ के हाई प्रोफाइल मामले में 30,000 डॉलर (करीब 21 लाख रुपये) मुआवजा देने का आदेश दिया। शिआरो ने जापान में चले ‘मी टू’ अभियान के दौरान प्रधानमंत्री शिंजो आबे के करीबी और टीवी के एक पूर्व रिपोर्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मी टू के इस मामले ने जापान और विदेश में सुर्खियां बटोरी थीं। 30 वर्षीय शिओरी जापान में ‘मी टू’ अभियान की मुखर आवाज बन गईं थीं, जहां यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के खिलाफ आंदोलन को अपनी जमीन बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री शिंजो आबे से नजदीकी संपर्क रखने वाले टीवी के एक पूर्व रिपोर्टर नोरियुकी यामागुची से 1,00,000 डॉलर (करीब 71 लाख रुपये) का मुआवजा मांगा था।
विज्ञापन
शिआरो का आरोप था कि 2015 में यामागुची ने नौकरी का झांसा देकर उन्हें खाने पर बुलाया और दुष्कर्म किया। यामागुची लगातार इन आरोपों से इनकार करते रहे और शिओरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराते हुए 13 करोड़ येन मांगे थे।
विज्ञापन
फैसला आने के बाद शिओरी ने अदालत के बाहर कहा कि हम जीत गए। जवाबी वाद निरस्त कर दिया गया। बता दें कि 2017 के एक सरकारी सर्वेक्षण के मुताबिक, जापान में दुष्कर्म पीड़िताओं का अपराध की सूचना पुलिस को देना असाधारण बात है। यहां केवल चार प्रतिशत महिलाएं अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराती हैं।