{"_id":"5b9b827a867a557fe446927e","slug":"japan-can-not-fight-in-battle-with-any-country-abe-wish-to-rewrite-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान अन्य राष्ट्र से नहीं कर सकता युद्ध, आबे नए सिरे से लिखना चाहते हैं संविधान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान अन्य राष्ट्र से नहीं कर सकता युद्ध, आबे नए सिरे से लिखना चाहते हैं संविधान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
शिंजो आबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अगले सप्ताह सत्ताधारी पार्टी के नेता के रूप में तीसरी बार चुने जाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं ताकि वह सत्ता में आकर युद्ध नहीं करने की बात करने वाले देश के संविधान को बदल सकें। गौरतलब है कि जापान के मौजूदा संविधान के एक प्रावधान के तहत देश ना तो किसी अन्य राष्ट्र से युद्ध कर सकता है और नाहीं वह अपनी सेना रख सकता है।
विज्ञापन
खबरों की माने तो आबे को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के 70 प्रतिशत सांसदों का समर्थन हासिल हो गया है और अगर वह जीतते हैं तो संविधान बदलने की संभावना पर उन्हें तीन और साल काम करने का मौका मिलेगा। हालांकि उन्हें अर्थव्यवस्था और अन्य प्राथमिकताओं के मोर्चों पर भी काम करना होगा।
विज्ञापन
आबे 20 सितंबर के चुनाव से पहले अगले गुरुवार को होने वाली एकमात्र सार्वजनिक बहस में पूर्व रक्षा मंत्री शीगेरु इशिबा का सामना करेंगे। आबे 2012 से जापान के प्रधानमंत्री हैं और वह ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के साथ जापान में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
(इनपुट-भाषा)