फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan and Vietnam agreed to provide defense equipment and technology under Defense Agreement

जापान-वियतनाम रक्षा समझौता : दोनों देश रक्षा उपकरण व तकनीक मुहैया करवाने पर हुए राजी

Mon, 13 Sep 2021 01:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 13 Sep 2021 01:59 AM IST
सार

चीन से तनाव के बीच जापान और वियतनाम दोनों देशों ने शनिवार को रक्षा उपकरण और तकनीक समझौता किया। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी के अनुसार इस समझौते के बाद दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास से भी अपने रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे और सैन्य नौकाओं के आदान-प्रदान पर बात होगी।
 

विज्ञापन
Japan and Vietnam agreed to provide defense equipment and technology under Defense Agreement
Japan and Vietnam - फोटो : iStock

विस्तार

जापान अब वियतनाम को रक्षा उपकरण और तकनीक मुहैया करवा सकेगा। इसके लिए शनिवार को दोनों देशों ने समझौता किया। खास बात है कि यह समझौता चीन के बढ़ते सैन्य तनाव के बीच किया गया। वियतनाम 11वां ऐसा देश है, जिससे जापान ने सैन्य समझौता किया। इस दौरान जापान ने चीन का नाम लिए बगैर कहा कि दक्षिण व पूर्वी चीन सागर में किसी एक देश द्वारा जबरन अपनी गतिविधियां बढ़ाने या तनाव पैदा करने का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन


चीन से तनाव के बीच दोनों देश रक्षा उपकरण व तकनीक मुहैया करवाने पर हुए राजी
जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी के अनुसार इस समझौते के बाद दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास से भी अपने रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे और सैन्य नौकाओं के आदान-प्रदान पर बात होगी। दोनों देश क्षेत्र में समुद्री या वायु मार्गों को स्वतंत्र रखने पर जोर देंगे।
विज्ञापन


जापान आरोप लगाता रहा है कि चीन उसके नियंत्रण वाले सेनकाकू द्वीप के निकट अपनी नौसैनिक मौजूदगी से तनाव बढ़ा रहा है। चीन इन द्वीप पर अपना अधिकार बताता है। उल्लेखनीय है कि इसी समझौते के बीच चीनी विदेश मंत्री यांग यी भी वियतनाम की यात्रा पर हैं। उन्हाेंने वियतनाम में 30 लाख कोविड टीके मुहैया करवाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान ने चीनी सबमरीन की गतिविधियां पकड़ी
जापान ने अपने द्वीप अमामियोशिमा के निकट चीनी सबमरीन की मौजूदगी पकड़ी है। अंतरराष्ट्रीय कानूनाें के अनुसार किसी देश की सबमरीन दूसरे देश के तटीय क्षेत्र के पास से गुजरती है तो उसे समुद्र सतह पर आकर अपने ध्वज दर्शाने होते हैं। हालांकि ताजा घटना का क्षेत्र जापान का नहीं है, लेकिन उसके रक्षा मंत्रालय ने रविवार का कहा कि पूर्वी चीन सागर में चीन अपना सैन्य दखल बढ़ा रहा है। चीन ने इन गतिविधियों को अपने समुद्री क्षेत्र की रक्षा तैयारियों का हिस्सा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed