फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jake Sullivan Aji Doval speak over phone discuss defence cooperation bilateral issues news in hindi

US: जेक सुलिवन ने की अजीत डोभाल से फोन पर बात, क्षेत्रीय सुरक्षा विकास समेत द्विपक्षीय मद्दों पर की चर्चा

Fri, 01 Nov 2024 11:27 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 01 Nov 2024 11:27 AM IST
सार

इससे पहले कनाडा द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित शाह के ऊपर लगाए गए आरोप चिंताजनक हैं। कनाडा के डिप्टी विदेश मंत्री डेविड मोरीसन ने अमेरिकी मीडिया की एक लीक रिपोर्ट की पुष्टि की थी, जिसमें बताया गया था कि अमित शाह कनाडा में सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने के अभियान के पीछे थे।

विज्ञापन
Jake Sullivan Aji Doval speak over phone discuss defence cooperation bilateral issues news in hindi
जेक सुलिवन, अजीत डोभाल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत द्वारा सिख अलगाववादियों को निशाना बनाए जाने पर भारत और अमेरिका के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया है। इस तनाव के बीच अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों ने क्षेत्रीय सुरक्षा विकास और रक्षा सहयोग समेत द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि दोनोंदेशों के सुरक्षा सलाहकारों के बीच भारत-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अन्य प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


व्हाइट हाउन ने कहा, "उन्होंने (भारत) ने द्विपक्षीय साझेदारी में विकास का स्वागत किया। इसमें क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) इंटरसेशनल और हिंद महासागर संवाद पर आगामी पहल भी शामिल है। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला और रक्षा सहयोग समेत प्रमुख क्षेत्रों में निकट सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।" दोनों नेताओं ने बुधवार को फोन पर बात की। 
विज्ञापन


कनाडा सरकार ने लगाया अमित शाह पर आरोप
इससे पहले कनाडा द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित शाह के ऊपर लगाए गए आरोप चिंताजनक हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "कनाडाई सरकार द्वारा लगाए गए आरोप चिंताजनक है और हम इसे लेकर कनाडाई सरकार से बात कर रहे हैं।" कनाडा के डिप्टी विदेश मंत्री डेविड मोरीसन ने अमेरिकी मीडिया की एक लीक रिपोर्ट की पुष्टि की थी, जिसमें बताया गया था कि अमित शाह कनाडा में सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने के अभियान के पीछे थे। इस पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए मोरीसन ने कहा कि उन्होंने मीडिया रिपोर्ट में अमित शाह के नाम की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, "एक पत्रकार मेरे पास आया और मुझसे पूछा कि यह वही व्यक्ति है या नहीं। मैंने इसकी पुष्टि की।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-चीन सीमा विवाद पर भी अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिका की तरफ से बताया गया कि वह भारत-चीन सीमा पर किसी भी तरह के तनाव के कम होने का स्वागत करता है और इस मामले में उसे दिल्ली की तरफ से जानकारी भी मिली है।मिलर ने कहा, "हम इसपर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हम जानते हैं कि दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा से सैनिकों को हटाने के लिए प्रारंभिक कदम उठाए हैं। हम सीमा पर किसी भी तरह के तनाव के कम होने का स्वागत करते हैं।" उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भारत-चीन सीमा विवाद पर कोई भूमिका नहीं निभाई है। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed