फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jakarta: At least 10 dead as Indonesia’s Laki-Laki volcano erupts in Indonesia

Indonesia: इंडोनेशिया में घरों पर आग की बारिश, ज्वालामुखी विस्फोट में 10 की मौत; कई हजार लोग हुए प्रभावित

Mon, 04 Nov 2024 07:02 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2024 07:02 PM IST
सार

इंडोनेशिया में एक ज्वालामुखी के फटने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, फ्लोरेस द्वीप के दक्षिण-पूर्व में मौजूद ज्वालामुखी 'लेवोटोबी लाकी-लाकी' ने कल रात से लावा और राख उगलना शुरू किया। वहीं इस ज्वालामुखी में और विस्फोट होने की संभावना है।

विज्ञापन
Jakarta: At least 10 dead as Indonesia’s Laki-Laki volcano erupts in Indonesia
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट - फोटो : X / @AIRNewsHindi

विस्तार

पूर्वी इंडोनेशिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोटों की एक श्रृंखला के बाद कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आसपास के गांवों में आग के गोले और राख फैल गए हैं, जिसमें कई घर जलकर खाक हो गए हैं।।
विज्ञापन


आधी रात में हुआ ज्वालामुखी में विस्फोट
जानकारी के मुताबिक, पर्यटक द्वीप फ्लोरेस पर मौजूद 1,703 मीटर ( लगभग 5,587 फीट) ऊंचे ज्वालामुखी माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी में विस्फोट सोमवार की आधी रात के बाद हुआ, जिसके कारण अधिकारियों को कई गांवों को खाली कराना पड़ा। वहीं इंडोनेशिया की आपदा न्यूनीकरण एजेंसी बीएनपीबी के प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने आगे कहा कि ज्वालमुखी में हुए विस्फोट से करीब 10 लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


ज्वालामुखी में और विस्फोट की आशंका
देश की ज्वालामुखी एजेंसी ने ज्वालामुखी की चेतावनी स्थिति को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है और विस्फोटों को और ज्यादा होने के कारण प्रभावित इलाके को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 7 किलोमीटर कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि वुलंगगिटांग जिले में विस्फोट से पुलुलेरा, नावोकोटे, होकेंग जया, क्लाटनलो, बोरू और बोरू केडांग के छह निकटवर्ती गांवों में कम से कम 10,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राख से ढके घर, कई आग में जलकर खाक
इस विस्फोट के बाद सामने आए एक फुटेज में ज्वालामुखी के पास के घर मोटी राख से ढके दिखे और कुछ क्षेत्रों में आग लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी के पास पांच गांवों को खाली करा दिया गया है, जिससे हजारों लोगों को कहीं अन्य शरण लेने के लिए मजबूर हैं। वहीं ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी कि बारिश से लावा बाढ़ की संभावना है और स्थानीय लोगों को ज्वालामुखी की राख से बचने के लिए मास्क पहनने के निर्देश दिए है।


गुरुवार को पहली बार हुआ था बड़ा विस्फोट
बता दें कि पिछले हफ्ते ज्वालामुखी में गुरुवार को सबसे बड़ा विस्फोट हुआ था, जिससे राख आसमान में 2,000 मीटर ( करीब 6,500 फीट) ऊपर तक उड़ता दिखा। इससे पहले जनवरी में इस पहाड़ पर कई बड़े विस्फोट हुए, जिसके कारण अधिकारियों को कम से कम 2,000 निवासियों को वहां से निकालना पड़ा था। इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' पर मौजूद होने के कारण अक्सर ज्वालामुखी विस्फोटों को झेलता है। 'रिंग ऑफ फायर' तीव्र ज्वालामुखी और भूकंपीय गतिविधि वाला क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed