{"_id":"661afcccb887112a50001ea3","slug":"jaishankar-speaks-to-uk-foreign-secretary-cameron-discusses-west-asia-situation-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UK: जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री कैमरन से की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-UK: जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री कैमरन से की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा
Sun, 14 Apr 2024 03:15 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:15 AM IST
सार
India-UK: जयशंकर और कैमरन के बीच टेलीफोन पर बातचीत उस दिन हुई जब ईरानी सेना ने एक इस्राइली अरबपति कारोबारी के आंशिक स्वामित्व वाली कंपनी से संबद्ध मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
डेविड कैमरून, एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड कैमरन के साथ इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन
जयशंकर और कैमरन के बीच टेलीफोन पर बातचीत उस दिन हुई जब ईरानी सेना ने एक इस्राइली अरबपति कारोबारी के आंशिक स्वामित्व वाली कंपनी से संबद्ध मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया। जहाज पर चालक दल के 17 भारतीय सदस्य हैं।
विज्ञापन
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन से बात की। पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति और हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई।’’
विज्ञापन
इस बात की आशंका बढ़ गई है कि 12 दिन पहले सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के जवाब में तेहरान इस्राइल पर हमला कर सकता है। ईरान ने इस हमले के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से ईरान और इस्राइल की यात्रा नहीं करने को कहा था।