Singapore: जयशंकर ने रक्षा मंत्री एनजी इंग से की मुलाकात, बोले- भारत सिंगापुर से और मजबूत करेगा रिश्ते
जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, अपने मित्र रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से मिलकर अच्छा लगा। हमारे राजदूत सम्मेलन को संबोधित करने के लिए उन्हें धन्यवाद। हम उनके रणनीतिक अध्ययन व आकलन की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, हमने क्षेत्र में विकास का जायजा लिया और भारत के निहितार्थ उनका आकलन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने यहां भारत के आसियान और पूर्वी एशिया के राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता भी की। वह सिंगापुर में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे और भविष्य में सहयोग बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे।
जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, अपने मित्र रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से मिलकर अच्छा लगा। हमारे राजदूत सम्मेलन को संबोधित करने के लिए उन्हें धन्यवाद। हम उनके रणनीतिक अध्ययन व आकलन की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, हमने क्षेत्र में विकास का जायजा लिया और भारत के निहितार्थ उनका आकलन किया। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जयशंकर की यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक संबंधों की पुष्टि करती है, जो रणनीतिक विश्वास की मजबूत नींव पर बने हैं।
यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए हमारे द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने, भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के तहत डिजिटलीकरण और कौशल विकास सहित उभरते क्षेत्रों में सहयोग का पता लगाने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर होगी। जयशंकर अपनी दो देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में वियतनाम से सिंगापुर पहुंचे।
महत्वपूर्ण नेताओं से मिलेंगे
जयशंकर 21 अक्तूबर तक सिंगापुर की यात्रा पर रहेंगे। वह राष्ट्रपति षणमुगरत्नम, उप प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री लॉरेंस वोंग तथा वरिष्ठ मंत्री एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के समन्वय मंत्री टेयो ची हीन से भी मुलाकात करेंगे।विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर की मुलाकात विदेश मंत्री डॉ विवियन बालकृष्णन, गृह-कानून मंत्री के. षणमुगम और व्यापार और उद्योग मंत्री गैन किम योंग से भी होगी।