फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar met Iranian Urban Development Minister, discussed issues related to Chabahar Port

Chabahar Port: ईरानी शहरी विकास मंत्री से जयशंकर ने की मुलाकात, चाबहार बंदरगाह से जुड़े मुद्दों पर हुई बातचीत

Mon, 15 Jan 2024 06:20 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेहरान Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 06:20 PM IST
सार

तेहरान दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के शहरी विकास मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान चाबहार बंदरगाह से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत हुई। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस्राइल के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी से मुलाकात की।

विज्ञापन
Jaishankar met Iranian Urban Development Minister, discussed issues related to Chabahar Port
तेहरान दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

तेहरान दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के शहरी विकास मंत्री के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच चाबहार बंदरगाह को लेकर मजबूती पर चर्चा की गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर दोनों पक्षों के बीच चल रही उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने ईरान गए हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस्राइल के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी से मुलाकात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने करमानी बम धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 
विज्ञापन


विज्ञापन

Jaishankar met Iranian Urban Development Minister, discussed issues related to Chabahar Port
चाबहार बंदरगाह - फोटो : अमर उजाला
दौरे से जुड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर किया साझा
सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट साझा करते हुए जयशंकर ने कहा कि ईरान के शहरी विकास मंत्री के साथ मेरी बैठक हुई। इस दौरान चाबहार बंदरगाह के जुड़े संबंधों को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे(आईएनएसटीसी) भी बैठक का मुद्दा रहा। बता दें आईएनएसटीसी एक परिवहन मार्ग है, जो हिंद महासागर और फारस की खाड़ी को ईरान के जरिए से कैस्पियन सागर और रूस में सेंट पीटर्सबर्ग से उत्तरी यूरोप तक जोड़ता है। 

ईरान-भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अगस्त में ईरानी राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने कनेक्टिविटी हब के तौर पर चाबहार बंदरगाह की मजबूती के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया था। ईरान में स्थित चाबहार बंदरगाह भारत के लिए व्यापार के लिए अहम है। चाबहार बंदरगाह के जरिए ईरान, अफगानिस्तान और मध्य एशिया के बीच व्यापार किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed