फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar Meets Bangladesh Foreign Affairs Adviser On UNGA Sidelines News in hindi

US: बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार ने जयशंकर से की मुलाकात, आपसी संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

Tue, 24 Sep 2024 11:40 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:40 AM IST
सार

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार सुबह एक्स पर बैठक की तस्वीर पोस्ट कर कहा कि तौहीद ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर भारत के विदेशमंत्री जयशंकर से मुलाकात की।

विज्ञापन
Jaishankar Meets Bangladesh Foreign Affairs Adviser On UNGA Sidelines News in hindi
तौहीद हुसैन और एस जयशंकर की हुई मुलाकात - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन और भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए 79 से इतर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने बांग्लादेश एवं भारत के बीच परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा की और संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। यह जानकारी बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने दी। 

विज्ञापन


आपसी हितों के मामलों पर चर्चा
यह बैठक सोमवार शाम (स्थानीय समय) संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान हुई। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार सुबह एक्स पर बैठक की तस्वीर पोस्ट की। मंत्रालय ने कहा कि तौहीद ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर भारत के विदेशमंत्री जयशंकर से मुलाकात की और आपसी हितों के मामलों पर चर्चा की।
विज्ञापन


जयशंकर ने कही यह बात
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, 'आज शाम न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन से मुलाकात की। बातचीत द्विपक्षीय संबंधों पर केंद्रित रही।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिम सरकार गठित होने के बाद पहली मुलाकात
संयुक्त राष्ट्र महासभा की 79वीं बैठक से इतर जयशंकर और बांग्लादेश के उनके समकक्ष हुसैन की सोमवार शाम को यह बैठक हुई। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के सत्ता से बेदखल होने तथा नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस खान के नेतृत्व में अंतरिम सरकार गठित होने के बाद भारतीय विदेश मंत्री की अपने बांग्लादेशी समकक्ष के साथ यह पहली मुलाकात थी। यूनुस (84) ने हसीना द्वारा विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर इस्तीफा देने और भारत भागने के तीन दिन बाद आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली। 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार के लिए प्रतिबद्ध
जयशंकर ने इससे पहले जी4 देशों के अपने समकक्षों के साथ मुलाकात की और दोहराया कि समूह बातचीत के जरिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। जी4 समूह में ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल हैं। 


इन देशों के समकक्षों से भी मिले
आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका आए जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के इतर जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा, जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed