US: मैक्सिको-अर्मेनिया सहित तीन देशों के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर, व्यापार और अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र से इतर मैक्सिको की विदेश मंत्री एलिसिया बारसेना इबारा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने न्यूयॉर्क गए हैं। इस दौरान उन्होंने मैक्सिको, बोस्निया-हर्जेगोविना और आर्मेनिया के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। मैक्सिको के विदेश सचिव के साथ मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि भारत-मैक्सिको मैत्रीपूर्ण, गर्मजोशी भरे और सौहार्दपूर्ण रहे हैं। आपसी समझ और बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और सर्वांगीण सहयोग की विशेषता है।
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि न्यूयॉर्क में आज सुबह मेक्सिको के विदेश सचिव से मिलना असल में सुखदाई है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और पारंपरिक चिकित्सा पर ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। बहुपक्षवाद में सुधार पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
इसके अलावा, जयशंकर ने बोस्निया-हर्जेगोविना के विदेश मंत्री एल्मेडिन कोनाकोविक से भी मुलाकात की। उन्होंने व्यापार और अर्थव्यस्था पर बातचीत करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। जयशंकर ने अर्मेनियाई समकक्ष अरारत मिर्जोयान से भी मुलाकात की और कॉकस में मौजूदा स्थिति के उनके साझा आकलन की सराहना की।
इससे पहले, जयशंकर ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए सत्र की अपनी यात्रा के दौरान कंबोडिया के प्रधानमंत्री और गिनी बिसाऊ, साइप्रस, युगांडा और मिस्र के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। शुक्रवार को न्यूयॉर्क में 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर विदेश मंत्री ने कई देशों के अपने समकक्षों के साथ सार्थक और व्यस्त बैठक की।
जयशंकर ने न्यूयॉर्क में अपने दिन की शुरुआत क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के साथ की, जिसमें चार देशों के समूह के विदेश मंत्रियों एस जयशंकर, एंटनी ब्लिंकन (अमेरिकी), पेनी वोंग (ऑस्ट्रेलियाई) और योको कामिकावा (जापान) शामिल थे।
विदेश मंत्री ने अपने जापानी समकक्ष योको कामिकावा के साथ द्विपक्षीय बैठक की और क्षेत्रीय, बहुपक्षीय और वैश्विक सहयोग पर चर्चा की। जयशंकर न्यूयॉर्क की एक सप्ताह की यात्रा के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां वह 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।