{"_id":"64d52c864d254f8c0409fa9c","slug":"jailed-former-pakistan-pm-imran-khan-meets-wife-bushra-at-attock-prison-for-first-time-after-his-arrest-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलीं पत्नी बुशरा, दोनों के बीच आधे घंटे तक हुई बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलीं पत्नी बुशरा, दोनों के बीच आधे घंटे तक हुई बातचीत
Thu, 10 Aug 2023 11:59 PM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:59 PM IST
सार
इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को दोषी करार देते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसके तुरंत बाद बीते शनिवार को उनके लाहौर स्थित घर से खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Imran Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर की उच्च सुरक्षा वाली अटक जेल में बंद हैं। गुरुवार को उन्होंने पहली बार जेल में अपनी पत्नी बुशरा बीबी से मुलाकात की। इमरान खान के वकील नईम हैदर पंजुताहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा कि 70 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान और उनकी पत्नी के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।
विज्ञापन
वकील ने बताया, इमरान खान की बुशरा बीबी से आधे घंटे तक मुलाकात हुई। बुशरा बीबी ने कहा कि खान साहब बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन उन्हें क्लास सी में रखा गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद लीगल टीम को मिलने नहीं दिया गया। हम शुक्रवार को इस मामले को हाईकोर्ट में उठाएंगे।
विज्ञापन
खान की तीसरी पत्नी 48 वर्षीय बुशरा बीबी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पंजुताहा ने कहा, इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) ने बुशरा बीबी को खान से मिलने की अनुमति दी थी। वकील नईम हैदर को जेल अधिकारियों ने सोमवार को खान से मिलने की अनुमति दी थी। पीटीआई अध्यक्ष से मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री को परेशान करने वाली परिस्थितियों में रखा जा रहा है और उन्हें जेल में सी-क्लास वाली सुविधाएं दी जा रही हैं। पंजुताहा ने कहा कि ऐसी सभी कठिनाइयों के बावजूद खान का मनोबल गिरा नहीं है और उन्होंने गुलामी के सामने झुकने के बजाय अपना पूरा जीवन जेल में बिताने की कसम खाई है।
विज्ञापन
पूर्वी पंजाब प्रांत की अटक जेल कठिनाइयों के लिए कुख्यात है और इसमें आतंकवादियों को रखा जाता है। खान ने अपने वकीलों से कहा है कि वे उन्हें अटक जेल से बाहर निकालें क्योंकि वह बिना एयर कंडीशनिंग के एक छोटी कोठरी में नहीं रहना चाहते हैं। उनकी पार्टी ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से संपर्क किया है और खान को अटक जेल से रावलपिंडी के अडियाला जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।
क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार देते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसके तुरंत बाद बीते शनिवार को उनके लाहौर स्थित घर से खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।