फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jailed Former Pakistan PM Imran Khan meets wife Bushra at Attock prison for first time after his arrest

Pakistan: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलीं पत्नी बुशरा, दोनों के बीच आधे घंटे तक हुई बातचीत

Thu, 10 Aug 2023 11:59 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 10 Aug 2023 11:59 PM IST
सार

इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को दोषी करार देते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसके तुरंत बाद बीते शनिवार को उनके लाहौर स्थित घर से खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
Jailed Former Pakistan PM Imran Khan meets wife Bushra at Attock prison for first time after his arrest
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर की उच्च सुरक्षा वाली अटक जेल में बंद हैं। गुरुवार को उन्होंने पहली बार जेल में अपनी पत्नी बुशरा बीबी से मुलाकात की। इमरान खान के वकील नईम हैदर पंजुताहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा कि 70 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान और उनकी पत्नी के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।

विज्ञापन


वकील ने बताया, इमरान खान की बुशरा बीबी से आधे घंटे तक मुलाकात हुई। बुशरा बीबी ने कहा कि खान साहब बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन उन्हें क्लास सी में रखा गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद लीगल टीम को मिलने नहीं दिया गया। हम शुक्रवार को इस मामले को हाईकोर्ट में उठाएंगे। 
विज्ञापन


खान की तीसरी पत्नी 48 वर्षीय बुशरा बीबी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पंजुताहा ने कहा, इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) ने बुशरा बीबी को खान से मिलने की अनुमति दी थी। वकील नईम हैदर को जेल अधिकारियों ने सोमवार को खान से मिलने की अनुमति दी थी। पीटीआई अध्यक्ष से मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री को परेशान करने वाली परिस्थितियों में रखा जा रहा है और उन्हें जेल में सी-क्लास वाली सुविधाएं दी जा रही हैं। पंजुताहा ने कहा कि ऐसी सभी कठिनाइयों के बावजूद खान का मनोबल गिरा नहीं है और उन्होंने गुलामी के सामने झुकने के बजाय अपना पूरा जीवन जेल में बिताने की कसम खाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी पंजाब प्रांत की अटक जेल कठिनाइयों के लिए कुख्यात है और इसमें आतंकवादियों को रखा जाता है। खान ने अपने वकीलों से कहा है कि वे उन्हें अटक जेल से बाहर निकालें क्योंकि वह बिना एयर कंडीशनिंग के एक छोटी कोठरी में नहीं रहना चाहते हैं। उनकी पार्टी ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से संपर्क किया है और खान को अटक जेल से रावलपिंडी के अडियाला जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।


क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार देते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसके तुरंत बाद बीते शनिवार को उनके लाहौर स्थित घर से खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed