{"_id":"617c42d2e48ae12af857bc26","slug":"italy-president-joe-biden-and-emmanuel-macron-to-hold-first-meeting-after-the-submarine-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली : राष्ट्रपति जो बाइडन और इमैनुएल मैक्रों के बीच पनडुब्बी विवाद के बाद होगी पहली बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली : राष्ट्रपति जो बाइडन और इमैनुएल मैक्रों के बीच पनडुब्बी विवाद के बाद होगी पहली बैठक
Sat, 30 Oct 2021 12:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रोम
एजेंसी, रोम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:22 AM IST
सार
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान देश के सबसे पुराने मित्र फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात भारतीय समयानुसार शुक्रवार की देर रात ऐसे समय में मुलाकात होगी, जब पेरिस ऑस्ट्रेलिया के साथ गोपनीय अमेरिका-ब्रिटेन पनडुब्बी सौदे को लेकर अब भी खफा है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन।
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान देश के सबसे पुराने मित्र फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ होने वाली बैठक आसान नहीं होगी। दोनों की मुलाकात भारतीय समयानुसार शुक्रवार की देर रात ऐसे समय में मुलाकात होगी, जब पेरिस ऑस्ट्रेलिया के साथ गोपनीय अमेरिका-ब्रिटेन पनडुब्बी सौदे को लेकर अब भी खफा है।
विज्ञापन
इस सौदे ने अमेरिकी वफादारी में यूरोप के विश्वास को झकझोर दिया था। दोनों नेताओं के बीच इस सौदे के बाद से दो बार बात चुकी है और सितंबर में सार्वजनिक हुए इस सौदे के बाद उनकी आमने-सामने की पहली बैठक फ्रांस को शांत करने की अमेरिका की एक और कोशिश है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि मैक्रों की अपेक्षा के मुताबिक बाइडन अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में फ्रांस के आतंकवाद रोधी अभियानों को समर्थन की प्रतिबद्धता जताएं। फ्रांस चाहता है कि उस क्षेत्र में अमेरिका खुफिया और सैन्य सहयोग बढ़ाए। दोनों नेताओं में हिंद-प्रशांत में सहयोग के नए तरीकों और अफगानिस्तान व ईरान मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
वीडियो लिंक के जरिये संबोधित करेंगे चीनी राष्ट्रपति
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं से वीडियो लिंक के माध्यम से वार्ता करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की। बता दें, शी 2020 में कोविड-19 महामारी शुरू होने के पहले से ही विदेश यात्राओं से बच रहे हैं। वे 650 दिनों से विदेश नहीं गए हैं। जी-20 सम्मेलन में भी वे वर्चुअली ही भाग लेंगे।