{"_id":"6064a8eba79fbf086a15732d","slug":"italy-ordered-expulsion-of-two-russian-embassy-officials-on-charges-of-espionage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : इटली ने जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के दो अधिकारियों को निष्कासित करने का दिया आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कार्रवाई : इटली ने जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के दो अधिकारियों को निष्कासित करने का दिया आदेश
Wed, 31 Mar 2021 10:23 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:23 PM IST
सार
- रूसी दूतावास के अधिकारियों को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में इतालवी कैप्टन गिरफ्तार
- आरोपी दोनों अधिकारियों को भी किया गया निष्कासित, इटली के विदेश मंत्री ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली ने बुधवार को जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के दो अधिकारियों को निष्कासित करने और इतालवी नौसेना के कैप्टन को गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार रात राजधानी रोम के बाहरी इलाके में कथित रूप से पैसे के बदले गोपनीय जानकारी एक रूसी अधिकारी को देते समय इतालवी कैप्टन को पकड़ लिया था, जिसके बाद यह आदेश दिया गया।
विज्ञापन
इटली के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने रूसी राजदूत सर्गेई राजोव को तलब कर इस 'गंभीर मामले' पर विरोध प्रकट किया। इटली की कैरेबिनियेरी अर्धसैनिक पुलिस ने एक बयान में कहा कि इतालवी नौसेना के अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ पाया गया व्यक्ति रूसी सशस्त्र बलों का एक सदस्य है और इटली में रूसी दूतावास में तैनात है। उसे हिरासत में ले लिया गया, लेकिन राजनयिक का दर्जा प्राप्त होने के चलते उसे तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माइयो ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसे और इस मामले में कथित रूप से शामिल एक अन्य रूसी अधिकारी को निष्कासित करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन