{"_id":"60905328373b271636388f25","slug":"italian-government-approved-a-plan-to-furnish-rome-ancient-colosseum","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोम : ऐतिहासिक कोलोसियम को 200 साल बाद मिलेगा फर्श","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रोम : ऐतिहासिक कोलोसियम को 200 साल बाद मिलेगा फर्श
Tue, 04 May 2021 01:17 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, रोम
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, रोम
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 May 2021 01:17 AM IST
सार
- इस फर्श की खास बात यह रहेगी कि कोलोसियम में लकड़ी का फर्श बनाया जाएगा जिसे सुविधा से हटाया भी जा सकेगा
विज्ञापन
रोम का एतिहासिक कोलोसियम
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली की सरकार ने रोम की विश्व प्रसिद्ध इमारत कोलोसियम का फर्श बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके जरिये पर्यटक वहां खड़े हो पाएंगे जहां कभी ग्लैडियेटर्स लड़ा करते थे। इटली के संस्कृति मंत्री डारियो फ्रैंचेशिनी ने घोषणा की है कि कोलोसियम में लकड़ी का फर्श बनाया जाएगा जिसे सुविधा से हटाया भी जा सकेगा।
विज्ञापन
फ्रैंचेशिनी ने बताया कि नए असाधारण फर्श पर खड़े होकर पर्यटक इस स्मारक की भव्यता को निहार पाएंगे। उन्होंने कहा, कोलोसियम के पुनर्निर्माण की दिशा में यह एक और कदम है। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जिससे इस ऐतिहासिक स्मारक को अपने असली स्वरूप तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्री ने कहा कि फर्श बनने के बाद कोलोसियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो सकेंगे। मिलान की इंगेगनेरिया समेत दस कंपनियों ने इस योजना के ठेके के लिए आवेदन किया था। विजयी डिजाइन में लकड़ी के सैकड़ों टुकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये टुकड़े घुमाए जा सकेंगे ताकि सुरंगों तक रोशनी और हवा पहुंचती रहे।
विज्ञापन
इटली के संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि अगर भविष्य में नया डिजाइन बनाने की जरूरत पड़ी तो तीन हजार वर्ग मीटर आकार का यह फर्श पूरी तरह से पलटा जा सकेगा।
रोमन साम्राज्य की ऐतिहासिक निशानी
रोमन साम्राज्य में कोलोसियम सबसे बड़ा अखाड़ा था जहां जानवरों और कैद किए गए लड़ाकों के बीच लड़ाई का नजारा देखने के लिए हजारों लोग जमा होते थे। इस गोल स्टेडियम नुमा अखाड़े की क्षमता 50 हजार लोगों की रह चुकी है। वैसे तो कोरोना वायरस के कारण पर्यटन लगभग बंद है लेकिन महामारी फैलने से पहले यहां 2019 में 76 लाख लोग घूमने आए थे।
2023 तक काम पूरा होने की संभावना
मिलान की इंजीनियरिंग कंपनी इंगेगनेरिया को इस नए फ्लोर को डिजाइन करने का 18.5 मिलियन यूरो का ठेका मिला है। निर्माण कार्य 2023 तक पूरा होने की संभावना है। कोलिसियम दो हजार साल पुराना स्मारक है। पुरातत्वविदों ने इसका फर्श 19वीं सदी में हटा दिया था जिससे वे सुरंगें नजर आने लगें जिनसे होकर लड़ाके और जानवर आया जाया करते थे।