फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   It's special as son-in-law of India: Rishi Sunak on visit to Delhi for G20

Rishi sunak: जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे ऋषि सुनक, कहा- दामाद के रूप में भारत आना बेहद खास

Fri, 08 Sep 2023 03:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2023 03:07 PM IST
सार

भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में कई देशों के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा होगा। इस सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए ब्रिटेन के पीएम सुनक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन
It's special as son-in-law of India: Rishi Sunak on visit to Delhi for G20
rishi sunak - फोटो : social media

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत के दामाद के रूप में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होना वाकई खास है। बता दें, सुनक ने इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। 

विज्ञापन

दो दिन लगेगा विदेशी नेताओं का जमावड़ा

गौरतलब है, भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित कई देशों के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा होगा। इस सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए 43 वर्षीय ब्रिटिश भारतीय नेता सुनक अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। 

विज्ञापन

मेरे दिल के करीब 

उन्होंने अपने साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों से कहा कि भारत जाने के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा देश है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। हालांकि, कुछ सालों से मैं वापस नहीं जा पाया हूं। उन्होंने कहा कि पहले आमतौर पर हर साल फरवरी में परिवार के साथ भारत चला जाता था, लेकिन 2020 में चांसलर बनने के बाद समय के अभाव में नहीं जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा कि मैंने कहीं देखा कि मुझे भारत का दामाद कहा जाता है। मुझे उम्मीद है कि यह प्यार से कहा गया होगा। उन्होंने कहा कि मैं वापस भारत आने के लिए उत्साहित हूं। अक्षता का भी मेरे साथ होना अच्छा है।

इन मुद्दों पर चर्चा

वहीं, सुनक ने तीन दिवसीय दौरे पर निकलते हुए ट्वीट किया था कि मैं स्पष्ट मुद्दों के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन में जा रहा हूं। इनमें वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करना, अंतरराष्ट्रीय संबंधों का निर्माण करना तथा सबसे कमजोर लोगों का समर्थन करना शामिल है। 

पुतिन फिर छिपा रहे चेहरा

बता दें, शिखर वार्ता के दौरान ब्रिटेन के एजेंडे में रूस-यूक्रेन युद्ध को एक प्रमुख विषय के रूप में चिह्नित किया गया है। उन्होंने जी-20 कार्यक्रम में  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल नहीं होने पर कहा कि वह एक बार फिर अपना चेहरा छिपा रहे हैं। वह खुद को सबसे अलग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहीं जी-20 के बाकी सदस्य पुतिन के खिलाफ होने के लिए एकजुट होंगे। 

वैश्विक समर्थन को भी बढ़ावा

सुनक के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए हर अवसर का उपयोग करेगा और साथ ही वैश्विक समर्थन को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों और वास्तव में लोकतंत्र पर रूस के हमले को रोकने में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम पुतिन के आक्रमण को समाप्त करने के लिए उस प्रभाव का उपयोग करने के लिए मोदी और अन्य देशों के साथ बैठकें करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed