फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISRO Chandrayaan-3 team award of US space sector inspiration for world

ISRO: चंद्रयान-3 की टीम को मिला US के अंतरिक्ष क्षेत्र का शीर्ष पुरस्कार, CEO बोले- यह दुनिया के लिए प्रेरणा

Wed, 10 Apr 2024 05:44 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 05:44 AM IST
सार

स्पेस फाउंडेशन के सीईओ हीथर प्रिंगल ने कहा, अंतरिक्ष में भारत का नेतृत्व दुनिया के लिए एक प्रेरणा है। मिशन की तकनीकी-इंजीनियरिंग उपलब्धियां भी दुनिया को वैश्विक अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में भारत के निर्विवाद नेतृत्व व सरलता को दिखाती हैं।

विज्ञापन
ISRO Chandrayaan-3 team award of US space sector inspiration for world
Chandrayaan 3 Moon Lander Kicked Up Halo Of Dust Visible From Space - फोटो : Isro

विस्तार

इसरो की चंद्रयान-3 मिशन टीम को अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए 2024 जॉन एल ‘जैक’ स्विगर्ट, जूनियर पुरस्कार मिला है। यह अमेरिका-आधारित स्पेस फाउंडेशन का एक शीर्ष पुरस्कार है। कोलोराडो स्थित स्पेस फाउंडेशन के वार्षिक अंतरिक्ष संगोष्ठी उद्घाटन समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने इसरो की टीम की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन

भारत का नेतृत्व दुनिया के लिए एक प्रेरणा
स्पेस फाउंडेशन अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सूचना, शिक्षा और सहयोग प्रदान करता है। उसने घोषणा की थी कि अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए चंद्रयान-3 मिशन टीम का चयन किया गया है। स्पेस फाउंडेशन के सीईओ हीथर प्रिंगल ने कहा, अंतरिक्ष में भारत का नेतृत्व दुनिया के लिए एक प्रेरणा है। मिशन की तकनीकी-इंजीनियरिंग उपलब्धियां भी दुनिया को वैश्विक अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में भारत के निर्विवाद नेतृत्व व सरलता को दिखाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed