{"_id":"65d41509c215a7ec33024305","slug":"israeli-woman-with-several-armed-men-and-hamas-youngest-hostage-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: सबसे कम उम्र वाले बंधक की मां को घेरकर खड़े थे हमास आतंकी, परिवार ने कहा- मानवता के खिलाफ अपराध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: सबसे कम उम्र वाले बंधक की मां को घेरकर खड़े थे हमास आतंकी, परिवार ने कहा- मानवता के खिलाफ अपराध
Tue, 20 Feb 2024 09:26 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:26 AM IST
सार
सोमवार को शिरी बिबास के परिवार ने बच्चों के अपहरण को मानवता के खिलाफ अपराध बताया है। वहीं इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बच्चों और माताओं के अपहरणकर्ताओं को न्याय के कटघरे तक लाने की कसम खाई है।
विज्ञापन
सबसे कम उम्र वाले बंधक की मां को घेरकर खड़े थे हमास आतंकी
- फोटो : X/Israel Defense Forces
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सेना ने सोमवार को एक नई तस्वीरें जारी करते हुए एक मां और उनके दो लड़कों को लेकर चिंता जताई है। लड़कों में एक छोटा बच्चा भी है, जो हमास आतंकियों की कैद में बंद होने वाला सबसे छोटा बंधक है। पिछले साल नवंबर में हमास ने उन तीनों के मारे जाने की घोषणा की थी, लेकिन इस्राइली सेना ने इन दावों पर कोई पु्ष्टि नहीं की थी।
परिवार ने बच्चों के अपहरण को बताया मानवता के खिलाफ अपराध
सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि वे शिरी बिबास के लिए चिंतित थे, जिन्हें कैमरे में दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस में कुछ हथियारबंद लोगों से घिरा देखा गया था। उन्होंने मीडिया को बताया कि केफीर बिबास सबसे कम उम्र वाला इस्राइली बंधक है, जिसे उसके पालने से उठा लिया गया था। जब उसे बंधक बनाया गया था, तब वह मुश्किल से नौ महीने का और उसका भाई एरियल महज चार साल का था। उन्होंने बताया कि अगर केफिर बिबास अभी जिंदा होता तो 18 जनवरी को वह एक साल का हो गया होता।
सोमवार को शिरी बिबास के परिवार ने बच्चों के अपहरण को मानवता के खिलाफ अपराध बताया है। उन्होंने कहा, "एरियल और केफिर राक्षसी बुराईयों के शिकार हैं। अन्य बंधकों के साथ हमारा पूरा परिवार भी बंधक बन गया है।" वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बच्चों और माताओं के अपहरणकर्ताओं को न्याय के कटघरे तक लाने की कसम खाई है।
इस्राइल ने खाई गाजा को नष्ट करने की कसम
हमास ने इससे पहले बच्चों के पिता यार्देन बिबास का एक वीडियो जारी किया था, जिसे सात अक्तूबर को हमास आतंकियों द्वारा किए गए हमलों में बंधक बना लिया गया था। सात अक्तूबर को हुए हमलों में गिर ओज में सबसे ज्यादा 1,160 लोग मारे गए थे, उनमें से ज्यादातर इस्राइली नागरिक थे।
इस हमले के जवाब में इस्राइल ने फलस्तीन के गाजा शहर को नष्ट करने की कसम खाई। इस्राइली सेनाओं ने लगातार गाजा पर हमले किए, जिसमें 29,000 से अधिक लोग मारे गए। हमास ने करीब 250 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें से 75 निर ओज के निवासी थे। इस्राइल के अनुसार 130 बंधक अभी भी गाजा में है। उन्होंने 30 बंधकों के मारे जाने की भी संभावना जताई है।

🔴Footage from Oct. 7 of Shiri Bibas with her 4-year-old child and 9-month-old baby covered in a sheet, being transported by their terrorist kidnappers in eastern Khan Yunis: pic.twitter.com/GPOCxYts6Q
विज्ञापन विज्ञापन— Israel Defense Forces (@IDF) February 19, 2024