Netanyahu Trump Talks: 'ईरान और हिजबुल्ला पर जारी हैं हमले', ट्रंप से बातचीत के बाद बोले इस्राइली PM नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि ईरान के साथ सैन्य बढ़त को बातचीत वाले समझौते में बदला जा सकता है, जो इस्राइल के हितों की रक्षा करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा ""राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि आईडीएफ (इस्राइल रक्षा बल) और अमेरिकी सेना की जबरदस्त सफलताओं का लाभ उठाकर युद्ध के उद्देश्यों को एक ऐसे समझौते में बदला जा सकता है, जो हमारे महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेगा। हम हर परिस्थिति में अपने महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही, हम ईरान और लेबनान दोनों में हमले जारी रखेंगे।"
מוקדם יותר היום שוחחתי עם ידידנו הנשיא טראמפ.
הנשיא טראמפ מאמין שיש סיכוי למנף את ההישגים הכבירים שהשגנו עם צבא ארה"ב, כדי לממש את יעדי המלחמה בהסכם - הסכם שישמור על האינטרסים החיוניים שלנו.
במקביל, אנחנו ממשיכים לתקוף גם באיראן וגם בלבנון. אנחנו כותשים את תוכנית הטילים… pic.twitter.com/EHG9geofklविज्ञापन विज्ञापन— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 23, 2026
नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया कि चल रहे हमले ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को ध्वस्त कर रहे हैं और हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले हमने दो और (ईरानी) परमाणु वैज्ञानिकों को खत्म किया और यह अंत नहीं है।
नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के साथ बहुत अच्छी बातचीत की घोषणा की थी। ट्रंप का अचानक कूटनीति की ओर झुकाव का यह कदम सोमवार रात को उनके उस अल्टीमेटम से कुछ घंटे पहले आया, जिसे अब टाल दिया गया है। उन्होंने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट शिपिंग लेन को फिर से खोलने के लिए कहा था या फिर अमेरिकी सेना को उसके पावर प्लांट्स को खत्म करते हुए देखना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.