फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli PM Netanyahu says Conflict with Hamas battle of entire civilised world

Israel:'हमास के साथ संघर्ष संपूर्ण सभ्य विश्व की लड़ाई'; नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ साथ आने का किया आह्वान

Thu, 19 Oct 2023 10:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 19 Oct 2023 10:32 PM IST
सार

येरुशलम में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के साथ बैठक के बाद एक साझा बयान में इस्राइली पीएम ने कहा कि यह केवल हमारी लड़ाई नहीं है, बल्कि यह पूरी सभ्य दुनिया की लड़ाई है। यह हमारा सबसे काला दौर  है, यह दुनिया का सबसे बुरा समय है। हमें एक साथ खड़े होने और जीतने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Israeli PM Netanyahu says Conflict with Hamas battle of entire civilised world
सुनक और नेतन्याहू - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

बीते सात अक्तूबर को गाजा पट्टी से आतंकी समूह हमास द्वारा इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे गए थे। इसके बाद से दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। तब से इस्राइल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के साथ जारी संघर्ष 'संपूर्ण सभ्य दुनिया की लड़ाई; है। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुनिया का सबसे बुरा समय है। 

विज्ञापन


येरुशलम में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के साथ बैठक के बाद एक साझा बयान में इस्राइली पीएम ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि यह केवल हमारी लड़ाई नहीं है, बल्कि यह पूरी सभ्य दुनिया की लड़ाई है। यह हमारा सबसे काला दौर  है, यह दुनिया का सबसे बुरा समय है। हमें एक साथ खड़े होने और जीतने की जरूरत है। 
विज्ञापन


ब्रिटिश पीएम पहुंचे थे तेल अवीव
इजराइल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच ब्रिटिश पीएम गुरुवार को इजराइल पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को सुनक ने येरुशलम स्थित अपने कार्यालय में नेतन्याहू के साथ एक निजी बैठक की। वहीं ऋषि सुनक ने गुरुवार को इस्राइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात की। हर्जोग ने कहा कि ऐसे कठिन दौर में हमने स्पष्ट देखा कि इस्राइल के सच्चे दोस्त कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात के बाद सुनक ने क्या कहा? 
नेतन्याहू से मुलाकात के बाद ब्रिटिश पीएम सुनक ने कहा कि ऐसी भयानक परिस्थितियों में इस्राइल का दौरा करने का मुझे दुख हैं। मैं ब्रिटिश लोगों की गहरी संवेदना साझा करना चाहता हूं। हम इस्राइल के अधिकारों का खुलकर समर्थन करते हैं। हम यह भी जानते हैं कि फलस्तीन लोग भी हमास के पीड़ित हैं। सुनक ने कहा कि उन्हें ऐसी भयानक परिस्थितियो  में इज़राइल का दौरा करने का दुख है।

संयुक्त बयान जारी करते हुए ब्रिटेश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, पिछले दो हफ्तों से यह देश ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के इस्राइल के फैसले का स्वागत करते हैं कि गाजा में मानवीय सहायता के प्रवेश के लिए रास्ते खोले जाएंगे। सुनक ने कहा, मुझे खुशी है कि आपने यह निर्णय लिया। हम इसका समर्थन करेंगे। हम यह भी चाहते हैं कि आप जीतें।इजराइल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच ब्रिटिश पीएम गुरुवार को इजराइल पहुंचे।


इस बीच, गाजा पट्टी पर जमीनी आक्रमण की आशंका के बीच, गुरुवार को दक्षिण इस्राइल में सीमा के पास सैकड़ों  टैंक तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं, इस्राइल वायुसेना ने बृहस्पतिवार तड़के गाजा पट्टी के कुछ हिस्सों सहित दक्षिण के उन क्षेत्रों में भी हवाई हमले किए जिन्हें इस्राइल ने सुरक्षित क्षेत्र घोषित कर रखा था। इन हमलों के बाद क्षेत्र में फंसे 20 लाख से अधिक फलस्तीनियों में डर बढ़ गया कि वे कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। दक्षिणी इस्राइल में हमास के भयानक हमले के लगभग दो हफ्तों बाद भी इस्राइली सेना का गाजा में जवाबी हमला जारी है। फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा को खाली कर दक्षिण में सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के कहने के बाद इस क्षेत्र में भी बुधवार रात भर हमले जारी रहे। वहीं फलस्तीनी आतंकवादियों ने भी इस्राइल पर रॉकेट दागना जारी रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed