{"_id":"6763498464783cc251050384","slug":"israeli-pm-benjamin-netanyahu-testimony-in-corruption-case-resumes-denies-media-manipulation-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार मामले में फिर शुरू हुई गवाही, नेतन्याहू ने मीडिया हेरफेर से इनकार किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार मामले में फिर शुरू हुई गवाही, नेतन्याहू ने मीडिया हेरफेर से इनकार किया
Thu, 19 Dec 2024 03:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2024 03:45 AM IST
सार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग पुलिस जांचों के तहत धोखाधड़ी, रिश्वत लेने और विश्वास तोड़ने के आरोप हैं। हालांकि, नेतन्याहू ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। वह कह चुके हैं कि मुकदमा उनकी सार्वजनिक जिम्मेदारियों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भ्रष्टाचार मामले में गवाही बुधवार को तेल अवीव जिला न्यायालय में जारी रही। इस दौरान उन्होंने उन आरोपों से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने एक इस्राइली समाचार वेबसाइट पर कवरेज में हेरफेर किया था।
विज्ञापन
गवाही शुरू होने से पहले, न्यायाधीश रिव्का फ्रीडमैन-फेल्डमैन ने यह पुष्टि की कि नेतन्याहू को सुरक्षा जांच के लिए इस्राइल और सीरिया के बीच बफर जोन का दौरा करने की अनुमति देने के कारण मंगलवार की निर्धारित सुनवाई रद्द की गई थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग पुलिस जांचों के तहत धोखाधड़ी, रिश्वत लेने और विश्वास तोड़ने के आरोप हैं। हालांकि, नेतन्याहू ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। वह कह चुके हैं कि मुकदमा उनकी सार्वजनिक जिम्मेदारियों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।
विज्ञापन
बेजेक टेलीकॉम कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप
नेतन्याहू पर आरोप है कि उन्होंने बेजेक टेलीकॉम कंपनी को फायदा पहुंचाया, बदले में बेजेक के मालिक शॉल एलोविच ने नेतन्याहू को एक समाचार साइट 'वाल्ला' पर सकारात्मक कवरेज दी। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि वह और उनकी पत्नी सारा, जिनका नाम अभियोग में लिया गया है, वाल्ला पर प्रकाशित खबरों के बारे में कुछ नहीं जानते थे और उनका उस पर कोई प्रभाव नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके पास लैपटॉप या मोबाइल फोन नहीं है।
नेतन्याहू ने कहा, 'आज मेरे पास एक मोबाइल फोन है, और मैं अपनी पत्नी की वितरण सूची में हूं। लेकिन मुझे अचानक एहसास हुआ कि उस समय मेरी पत्नी की खुद की वितरण सूची थी, और शायद जीव रुबिनस्टीन भी उसमें शामिल थे। हालांकि, एक व्यक्ति है जिसने नेतन्याहू से कहा, निश्चित रूप से मैं उस सूची में नहीं था।' रुबिनस्टीन नेतन्याहू और एलोविच के दोस्त हैं, और उन पर दोनों के बीच बिचौलिए के रूप में काम करने का आरोप है।'
पत्नी से दिन की घटनाओं पर चर्चा करने का समय नहीं: नेतन्याहू
सारा नेतन्याहू के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा, 'काश मैं अपनी पत्नी के लिए बेहतर श्रोता बन पाता। दुर्भाग्य से, हम जो जीवन जी रहे हैं और जिस पद पर मैं हूं, उसमें मेरे पास वह विकल्प नहीं है। हम देर रात को मिलते हैं। हमारे पास केवल कुछ मिनट ही होते हैं, हम अपने बच्चों और परिवार के बारे में बात करते हैं, लेकिन हमारे पास दिन की घटनाओं पर चर्चा करने का समय नहीं होता है।'
नेतन्याहू के वकीलों ने कहा कि उन्होंने गवाही के लिए सारा नेतन्याहू को बुलाने की योजना नहीं बनाई है। वहीं, नेतन्याहू ने भी रुबिनस्टीन से खुद को दूर कर लिया, यह गवाही देते हुए कि रुबिनस्टीन के एलोविच के साथ संपर्क उनके साथ समन्वित नहीं थे और सुझाव दिया कि रुबिनस्टीन सारा नेतन्याहू को खुश करने की कोशिश कर रहे थे।
आने वाले दिनों में दो अन्य जांचों में होगी पूछताछ
आने वाले दिनों में नेतन्याहू से दो अन्य जांचों पर भी पूछताछ की जाएगी। पहली जांच में, 'गिफ्ट्स अफेयर' के मामले में नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पर अरबपति अर्नोन मिल्चन से 200,000 अमेरिकी डॉलर के उपहार लेने का आरोप है। दूसरी जांच, 'येडियट अफेयर', में उन पर अखबार के मालिक अर्नोन मोजेस को फायदा पहुंचाने का आरोप है, बदले में मोजेस ने उन्हें अच्छे कवरेज दिए।
सुरक्षा कारणों से तेल अवीव कोर्ट में गवाही की दी गई अनुमति
भ्रष्टाचार का मुकदमा यरूशलम जिला न्यायालय में चल रहा है, लेकिन सुरक्षा कारणों से नेतन्याहू को तेल अवीव कोर्ट के एक भूमिगत बंकर में गवाही देने की अनुमति दी गई है। यह मामला 2020 से चल रहा है। अब तक गवाही देने वाले हाई-प्रोफाइल अधिकारियों में पूर्व प्रधानमंत्री यायर लापिड, पूर्व विदेश मंत्री तजिपी लिवनी, वर्तमान न्याय मंत्री यारिव लेविन, मोसाद के पूर्व निदेशक तामीर पार्डो और अमेरिका में पूर्व इजरायली राजदूत गिलाद एर्दान शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुकदमा एक और साल, शायद दो साल तक चल सकता है।
पूर्व प्रधानमंत्री ओल्मर्ट को भ्रष्टाचार मामले में ठहराया जा चुका दोषी
अब तक किसी भी सेवारत इस्राइली प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगाए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट पर भ्रष्टाचार का आरोप था, और उन्हें दोषी ठहराया गया था।
संबंधित वीडियो