फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli military dismisses two officers over drone strikes on aid workers in Gaza

Israel: गाजा में सहायताकर्मियों पर हमला करने के मामले में इस्राइल सख्त, अपने दो अधिकारियों को किया बर्खास्त

Sat, 06 Apr 2024 09:33 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:33 AM IST
सार

सोमवार रात एक इस्राइली ड्रोन द्वारा तीन हवाई हमलों में एक ऑस्ट्रेलियाई, तीन ब्रिटिश, एक फलस्तीनी, एक उत्तरी अमेरिकी और एक पोल सहित सात सहायताकर्मी मारे गए थे।

विज्ञापन
Israeli military dismisses two officers over drone strikes on aid workers in Gaza
इस्राइल-हमास में संघर्ष के बीच गाजा में मची भारी तबाही। - फोटो : UNICEF

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच कई माह से युद्ध जारी है। इसे रुकवाने के लिए हर कोई कोशिश कर रहा है, लेकिन फिर भी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, इस बीच इस्राइली सेना ने एक बड़ा कदम उठाया है। उसने गाजा में एक हमले में सात सहायताकर्मियों के मारे जाने वाली घटना पर कार्रवाई की है। सेना ने अपने दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है और तीन अन्य को फटकार लगाई है। उसका कहना है कि अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी को गलत तरीके से संभाला और सेना के नियमों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा दोबारा न हो
इस्राइली सेना ने कहा कि एक जांच में सामने आया है कि उनके जवानों ने गलती से यह मान लिया था कि वे जिन्हें निशाना बना रहे हैं, वो हमास के आतंकी हैं। इस्राइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हागरी ने कहा कि यह एक गंभीर घटना है, जिसके लिए हम जिम्मेदार हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए था और यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा दोबारा न हो।
विज्ञापन


यह है मामला
रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात एक इस्राइली ड्रोन द्वारा तीन हवाई हमलों में एक ऑस्ट्रेलियाई, तीन ब्रिटिश, एक फलस्तीनी, एक उत्तरी अमेरिकी और एक पोल सहित सात सहायताकर्मी मारे गए थे। यह सभी तीन वाहनों के बीच अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे। अमेरिका स्थित चैरिटी वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके), जिसका काफिला मारा गया था, ने कहा था कि हमारे सहयोगियों की हत्या के लिए इस्राइल का सिर्फ माफी मांगना बहुत ही ढीले रवैये को दिखाता है। डब्ल्यूसीके ने हमले की स्वतंत्र जांच की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूसीके के सीईओ एरिन गोर ने कहा, 'इस्राइल को मानवीय सहायता कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। हमारा अभियान अभी भी निलंबित है।'


सेना का बयान
इस्राइली सेना ने कहा कि डब्ल्यूसीके सहायता को उतारने के बाद वाहन गोदाम से बाहर जा रहे थे, तभी जवानों ने देखा की वाहनों के अंदर कुछ बंदूकधारी मौजूद थे, जिन्हें उन लोगों ने हमास आतंकवादी समझा। इसलिए सेना ने सहायता वाहनों पर हमला कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि वाहनों पर हमला करना एक गंभीर गलती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed