फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli attacks intensify amid talks to release hostages, 40 killed Know Updates

War: बंधकों की रिहाई की बातचीत के बीच इस्राइली हमले तेज, 40 की मौत; IDF का मध्य खान यूनिस पर कब्जे का दावा

Mon, 18 Dec 2023 04:54 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/गाजा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/गाजा। Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Dec 2023 04:54 AM IST
सार

सेना की गलती से तीन बंधकों की मौत के बाद पहली बार देश को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने घटना पर दुख जताया। वहीं, सेना प्रमुख हर्जी हालेवी ने सैनिकों की इस गलती की जिम्मेदारी ली है। साथ ही उन्होंने कहा कि  सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।
 

विज्ञापन
Israeli attacks intensify amid talks to release hostages, 40 killed Know Updates
युद्धग्रस्त इलाके की तस्वीर (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ बातचीत की कोशिशें तेज होने के बीच इस्राइल ने रविवार को गाजा में जमकर बमबारी की। ताजा हमलों में 40 लोग मारे गए  जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लगातार हमले जरूरी बताते हुए सेना को आक्रामक रहने को कहा है। गाजा में घुसे इस्राइली सैनिकों ने रविवार को एक हमास की एक चार किलोमीटर लंबी सुरंग का पता लगाया है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, बंधकों की रिहाई के इस्राइली सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए रविवार को तेलअवीव में प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शन ऐसे समय पर हुए जबकि एक दिन पहले ही खबर आई थी कि इस्राइली सैनिकों ने सफेद झंडा दिखाए जाने के बाद भी हमला किया, जिसमें तीन इस्राइली सैनिक मारे गए। सूत्रों के मुताबिक, इस्राइली खुफिया एजेंसी के प्रमुख डेविड बार्निया ने यूरोप में कतर के पीएम मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की है। इसे बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ वार्ता के नए दौर के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।  
विज्ञापन


दो और इस्राइली सैनिकों की गई जान

  •  इस्राइली सेना ने रविवार को बताया कि गाजा पट्टी में उसके दो और सैनिकों की मौत हो गई है।
  •  इसके साथ 27 अक्तूबर को जमीनी हमले शुरू होने के बाद से 121 इस्राइली सैनिक मारे जा चुके हैं।
  •  इससे पहले, 2014 में इस्राइल के सीमित जमीनी हमले वाली कार्रवाई में 66 सैनिकों ने जान गंवाई थी।


बंधकों की मौत से दुखी हूं
सेना की गलती से तीन बंधकों की मौत के बाद पहली बार देश को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने घटना पर दुख जताया। वहीं, सेना प्रमुख हर्जी हालेवी ने सैनिकों की इस गलती की जिम्मेदारी ली है। साथ ही उन्होंने कहा कि  सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में यूएसएड के ठेकेदार की मौत
इस्राइली हमले में यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) के एक ठेकेदार हैनी जहना की भी मौत हुई है। एजेंसी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि इस घटना में 33 वर्षीय जहना के साथ पूरा परिवार मारा गया, जिसमें दो व चार साल की दो बच्चियां भी थीं। यूएसएड ने मानवीय सहायताकर्मियों की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा है।


इस्राइल का मध्य खान यूनिस पर कब्जे का दावा
इस्राइली पीएम ने प्रेस कांफ्रेंस में संकेत दिए हैं कि बंधकों की रिहाई के लिए वार्ता जारी है। इस्राइल व फलस्तीन के बीच कतर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। नेतान्याहू ने दोहराया कि जीत सुनिश्चित होने तक हमले जारी रहेंगे। इस बीच, इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने मध्य खान यूनिस क्षेत्र में कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed