{"_id":"667f5eff514c34140e0a6e34","slug":"israeli-army-bombing-in-rafah-west-of-gaza-11-palestinians-killed-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइल ने राफा में विस्थापितों के तंबुओं पर की बमबारी; 11 फलस्तीनियों की मौत, 40 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइल ने राफा में विस्थापितों के तंबुओं पर की बमबारी; 11 फलस्तीनियों की मौत, 40 घायल
Sat, 29 Jun 2024 06:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:43 AM IST
सार
इस्राइली सेना की बमबारी में बृहस्पतिवार रात गाजा में करीब 11 फलस्तीनी मारे गए। वहीं, 40 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। इस्राइली सेना ने अल-मवासी इलाके में विस्थापित लोगों के तंबुओं पर गोलाबारी की।
विज्ञापन
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा के सबसे दक्षिणी शहर पश्चिम राफा में बृहस्पतिवार रात को इस्राइल ने विस्थापितों के तंबुओं पर बमबारी कर दी। हमले में करीब 11 फलस्तीनियों की मौत हो गई। वहीं, 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फलस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने इस्राइली बमबारी के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस्राइली टैंकों ने अल-मवासी इलाके में तंबुओं पर गोले दागे और गोलियां भी चलाई गईं, जिसके चलते तंबुओं में मौजूद विस्थापितों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशत के चलते विस्थापित लोग अपने तंबू छोड़कर खान यूनिस के दक्षिण-पश्चिम के इलाकों की ओर भाग गए।
विज्ञापन
समुद्र तट पर एक रेतीला क्षेत्र है अल-मवासी
बता दें कि अल-मवासी समुद्र तट पर एक रेतीला क्षेत्र है। यह गाजा पट्टी के केंद्र में दीर अल-बलाह शहर के दक्षिण-पश्चिम से पश्चिमी खान यूनिस के मध्य और राफा के पश्चिम तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सीवेज नेटवर्क, बिजली लाइनों, संचार नेटवर्क और इंटरनेट का अभाव है, जिससे वहां रहने वाले विस्थापित व्यक्तियों के लिए रहने की स्थिति कठिन हो गई है।
विज्ञापन