{"_id":"684c5e32660b95e2370dddfc","slug":"israeli-airlines-sent-their-planes-to-other-countries-flights-in-india-affected-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-US: इस्राइली एयरलाइंस ने अपने विमान दूसरे देशों में भेजे, भारत में भी प्रभावित हुईं उड़ानें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-US: इस्राइली एयरलाइंस ने अपने विमान दूसरे देशों में भेजे, भारत में भी प्रभावित हुईं उड़ानें
Fri, 13 Jun 2025 10:52 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,यरूशलम
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:52 PM IST
सार
ईरान पर हमले के बाद इस्राइल की विमानन कंपनियों एल अल, इस्राइल और अर्किया ने अपने विमानों को हवाई अड्डों से हटा लिया है। इस्राइल की कई उड़ानें साइप्रस गईं और कई एल अल विमान यूरोप के हवाई अड्डों पर गए।
विज्ञापन
प्लेन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल की विमानन कंपनियों एल अल, इस्राइल और अर्किया ने कहा कि वे अपने विमानों को देश से बाहर ले जा रहे हैं। एयरलाइंस की तरफ से यह कदम इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ व्यापक हमले शुरू करने और जवाबी कार्रवाई की तैयारी करने के कुछ ही घंटों बाद उठाया गया।
विज्ञापन
तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि विमान बिना यात्रियों के उड़ाए गए। इस हवाईअड्डे को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस्राइल एयरलाइन ने कहा कि वह अपने विमानों को हवाईअड्डे से हटा रही है तथा उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित कर रही है। उसने कहा कि यह पिछले कुछ दिनों में तैयार की गई आकस्मिक योजना का हिस्सा है। वहीं, एल अल ने कहा कि वह विमानों को इजरायल से अपने गंतव्यों पर ले जा रहा है, जबकि अर्किया ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उसके विमान कहां भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा से पता चला कि शुक्रवार सुबह स्थानीय समयानुसार कई विमान तेल अवीव से रवाना हुए। फ्लाइटराडार24 डाटा से पता चला कि इस्राइल की कई उड़ानें साइप्रस गईं और कई एल अल विमान यूरोप के हवाई अड्डों पर गए।
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों पर पड़ा असर
इस्राइल और ईरान के उत्पन्न तनाव के चलते इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश से नई दिल्ली आने वाली छह उड़ानों को रद्द किया गया। वहीं प्रस्थान वाली सात उड़ानों को रद्द किया गया। विदेश जा रही दो उड़ानों को बीच सफर में ही वापस बुला लिया जबकि उड़ान भरने को तैयार दो विमानों को टेकऑफ से रोक दिया गया और बे एरिया में वापस लौटाया गया।
वहीं दूसरी ओर यूरोप व अमेरिका जाने वाली एअर इंडिया की कई उड़ानें दो से चार घंटे विलंब से रवाना हुई। कई उड़ानें बीच रास्ते से वापस बुला ली गई, वहीं कई उड़ानों को रद किया गया। उड़ानों के प्रभावित होने से यात्री और उनके परिशान परेशान हुए।