फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli air attack on refugee camp several people killed Israel-Hamas War update

Israel War: गाजा में शरणार्थी शिविर पर बमबारी में 50 से अधिक की मौत, IDF ने हमास के रॉकेट को हवा में किया नष्ट

Sun, 05 Nov 2023 07:48 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 05 Nov 2023 07:48 AM IST
सार

शनिवार रात हुए इस्राइली हवाई हमले में शरणार्थी शिविर में रह रहे कम से कम 51 फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। इसी के साथ गाजा पट्टी के कई घर भी नष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
Israeli air attack on refugee camp several people killed Israel-Hamas War update
Israel Hamas War - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच काफी लंबे समय से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। युद्ध में इस्राइल हमास के साथ-साथ आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के साथ भी लड़ रहा है। दोनों आतंकी संगठन हमास और हिजबुल्लाह इस्राइल पर हमला कर रहे हैं। इस्राइल भी जवाबी कार्रवाई और हमले कर रहा है। इस बीच इस्राइल ने शनिवार रात गाजा में हवाई हमला किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

हवाई हमले में 51 लोगों की मौत
शनिवार रात हुए इस्राइली हवाई हमले में शरणार्थी शिविर में रह रहे कम से कम 51 फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। इसी के साथ गाजा पट्टी के कई घर भी नष्ट हो गए हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें भी जमीदोंज हो गईं हैं। इस्राइल की हवाई सेना के साथ-साथ जमीनी सेना भी गाजा में डटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इस्राइल के 9488 लोगों की मौत
गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस्राइली हमले जारी हैं। शनिवार को 231 लोगों की मौत हुई। अब तक 9488 फलस्तीनी लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें 3900 बच्चे और 2509 महिलाएं शामिल थीं। हमले में अब तक 24 हजार से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, वेस्ट बैंक क्षेत्र में इस्राइल और हमास के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन

हमास के रॉकेट को इस्राइल ने हवा में ही किया नष्ट
इस्राइली रक्षा बलों ने बताया कि इस्राइल की एरो मिसाइल रक्षा प्रणाली ने इलियट शहर के अरावा में एक रॉकेट को नष्ट कर दिया। बता दें, यह रॉकेट गाजा पट्टी से दागा गया था। हमास ने रॉकेट दागने की जिम्मेदारी ली है। हमास ने कई अय्याश-250 रॉकेट दागे। हालांकि, इससे कोई जनहानि नहीं हुई। 

हमास प्रमुख ने तेहरान में ईरान के खामेनेई से मुलाकात की
हमास के एक अधिकारी ने बताया कि हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह ने हाल में तेहरान के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात की। हालांकि, हमास के वरिष्ठ नेता ओसामा हमदान ने तेहरान दौरे के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed