Israel: हिंसा के बीच येरुशलम में नई बस्तियां बसाएगा इस्राइल, 148 एकड़ में किया जाएगा निर्माण
इस्राइल नागरिक प्रशासन ने कहा कि निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। हालांकि निर्माण कार्य में कई साल लग सकते हैं, क्योंकि इसके लिए जोनिंग प्लान और परमिट प्राप्त करने में समय लगेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष के बीच इस्राइल ने येरूशलम के दक्षिण पश्चिम इलाके में नई बस्तियां बसाने का एलान किया है। इस्राइल नागरिक प्रशासन विभाग ने घोषणा कि नई बस्ती नाहल हेलेत्ज को 2017 के बाद बसाया जाएगा। इसका निर्माण 148 एकड़ में फलस्तीन शहर बेथलहम के पास किया जाएगा।
देश की शासकीय संस्था इस्राइल नागरिक प्रशासन ने कहा कि निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। हालांकि निर्माण कार्य में कई साल लग सकते हैं, क्योंकि इसके लिए जोनिंग प्लान और परमिट प्राप्त करने में समय लगेगा।
वहीं संगठन पीस नाउ ने बस्तियों के निर्माण का विरोध किया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि नाहल हेलेत्ज फलस्तीन क्षेत्र में बसने वाला एन्क्लेव होगा, जो सुरक्षा खतरा पैदा करेगा। इसे फलस्तीन की क्षेत्रीय निरंतरता को बाधित करने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बस्ती फलस्तीन गांव बत्तिर की भूमि पर बनेगी, जो प्राचीन कृषि भूमि के तौर पर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।
अमेरिका की इस्राइल को 20 अरब डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल को नए हथियारों की बिक्री के लिए 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा की मंजूदी दे दी है। बाइडन प्रशासन ने यह फैसला गाजा में मानवीय क्षति के कारण हथियारों की आपूर्ति रोकने के दबाव को दरकिनार करते हुए लिया है। अमेरिकी कांग्रेस को एक अधिसूचना में, विदेश विभाग ने कहा कि उसने इस्राइल को 18.82 अरब डॉलर में 50 एफ-15 लड़ाकू विमानों की बिक्री को मंजूरी दे दी है।
इस्राइल लगभग 33,000 टैंक कारतूस, 50,000 विस्फोटक मोर्टार कारतूस और नए सैन्य कार्गो वाहन भी खरीदेगा। F-15 विमान की डिलीवरी 2029 में शुरू होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका इस्राइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस्राइल को एक मजबूत और आत्मरक्षा के लिए विकसित करने में सहायता करना अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है।" वहीं टैंक, कारतूसों को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि इसकी बिक्री वर्तमान और भविष्य में दुश्मन खतरों से निपटने के लिए इस्राइल की क्षमता में सुधार करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.