Israel-Hamas War: 'हम इससे लड़ने के लिए कुछ भी करेंगे..', एलन मस्क को इस्राइल ने दी चेतावनी, जानें क्या है वजह
मस्क के एलान से इस्राइल नाराज हो गया। मस्क के पोस्ट पर जवाब देते हुए इस्राइल के संचार मंत्री शोलमो कारही ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'इस्राइल इस लड़ाई में हर तरीके का इस्तेमाल करेगा।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने दी एलन मस्क को चेतावनी
बता दें कि एलन मस्क ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में मस्क ने लिखा 'स्टारलिंक, गाजा में मौजूद सभी अंतरराष्ट्रीय रूप से पंजीकृत सहायता संगठनों को संचार की सुविधा देगी।' मस्क के एलान से इस्राइल नाराज हो गया। मस्क के पोस्ट पर जवाब देते हुए इस्राइल के संचार मंत्री शोलमो कारही ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'इस्राइल इस लड़ाई में हर तरीके का इस्तेमाल करेगा। हमास, स्टारलिंक की संचार सुविधा आतंकी घटनाओं में इस्तेमाल कर सकता है। इसमें कोई शक नहीं है कि वह ऐसा करेगा और मस्क भी ये जानते हैं। हमास, आईएसआईएस है। मस्क हमारे सभी अपह्त बच्चों, बेटियों और बुजुर्गों को छुड़ाने के एवज में संचार सुविधा देने की शर्त लगा सकते थे! अगर मस्क ऐसा करते हैं तो मेरा कार्यालय स्टारलिंक कंपनी से हर संबंध तोड़ लेगा।'
Israel will use all means at its disposal to fight this.
HAMAS will use it for terrorist activities. There is no doubt about it, we know it, and musk knows it. HAMAS is ISIS.
Perhaps Musk would be willing to condition it with the release of our abducted babies, sons, daughters,… https://t.co/pRNOlnINbZविज्ञापन विज्ञापन— 🇮🇱שלמה קרעי - Shlomo Karhi (@shlomo_karhi) October 28, 2023
इस्राइल के कदम से नाराजगी
बता दें कि इस्राइल, गाजा पट्टी में जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है। उससे पहले इस्राइल ने गाजा पट्टी में बिजली, इंटरनेट समेत संचार की सुविधाएं रोक दी हैं। इसके चलते गाजा पट्टी में रहने वाली 23 लाख की आबादी का आपसी संपर्क टूट गया है। इस्राइल के इस कदम की आलोचना भी हो रही है। इंटरनेट और कम्यूनिकेशन बंद होने से गाजा में काम कर रहे अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठनों और पत्रकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एलन मस्क ने गाजा में काम कर रहे अंतरराष्ट्रीय संगठनों को अपनी कंपनी स्टारलिंक के माध्यम से कनेक्टिविटी की सुविधा देने का एलान किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.