{"_id":"66fd09d1ab089b0dc604ca42","slug":"israel-vs-iran-military-power-comparison-news-in-hindi-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Israel vs Iran Military: इस्राइल-ईरान में किसकी सेना ज्यादा ताकतवर, दोनों देशों के पास कौन-कौन से हथियार?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel vs Iran Military: इस्राइल-ईरान में किसकी सेना ज्यादा ताकतवर, दोनों देशों के पास कौन-कौन से हथियार?
Wed, 02 Oct 2024 02:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:57 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ईरान-इस्राइल संघर्ष
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
पश्चिम एशिया में इस समय चारों ओर तनाव की स्थिति है। इस्राइली हवाई हमले में हिजबुल्ला के मुखिया हसन नसरल्ला की मौत के बाद ईरान और इस्राइल में संघर्ष छिड़ गया है। नसरल्ला की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान ने इस्राइल के सैन्य ठिकानों पर 180 से अधिक बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। वहीं इस हमले के बाद इस्राइल ने भी ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को उसकी गलती की कीमत चुकानी पड़ेगी। उधर ईरान ने इस हमले को जायज ठहराया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस्राइल को ईरान के साथ संघर्ष में न पड़ने की चेतावनी दी है।इस्राइल और हमास के बीच 7 अक्तूबर, 2023 को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। ये जंग रुकी नहीं लेकिन अब इस्राइल और ईरान के बीच भीषण जंग छिड़ गई है। इससे संकेत मिल रहा है कि क्रिया-प्रतिक्रिया का सिलसिला जल्द थमने वाला नहीं है। इस लड़ाई में दोनों देश अपनी सैन्य क्षमता का भी प्रदर्शन कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि इस्राइल की सेना कितनी मजबूत है? ईरानी सेना की ताकत कितनी है? दोनों देशों के पास कौन-कौन से हथियार हैं?
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
- फोटो :
AMAR UJALA
ईरान और इस्राइल में किसकी सेना ज्यादा मजबूत?
ग्लोबल फायर पावर संस्था मौजूदा उपलब्ध मारक क्षमता के आधार पर देशों की रैंकिंग जारी करती है। किसी देश के पावरइंडेक्स स्कोर को निर्धारित करने के लिए 60 से अधिक कारकों का उपयोग करके यह रैंकिंग की जाती है।
2024 के लिए जारी की गई ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग के अनुसार, ईरान की सैन्य क्षमता दुनिया में 14वीं सबसे बड़ी है। इसका पावरइंडेक्स स्कोर 0.2269 आंका गया है। 0.0000 का स्कोर 'परफेक्ट' माना जाता है।
वहीं दूसरी ओर इस्राइल की सैन्य क्षमता देखें तो इसकी सेना दुनिया में 17वें स्थान पर है। इस्राइल का पावरइंडेक्स स्कोर 0.2596 है।

किसके पास कितने सैनिक हैं?
8.7 करोड़ आबादी वाले ईरान के पास 56 फीसदी यानी 4.9 करोड़ मैन पावर है। ईरान की सेना में सैनिकों की संख्या 11.80 लाख है। इनमें से 6.10 लाख सक्रिय सैन्य कर्मी हैं, जबकि रिजर्व कर्मी 3.50 लाख हैं। ईरान में अर्धसैनिक 2.20 लाख, वायु सेना कर्मी 42 हजार, सैन्य कर्मी 3.50 लाख और नौसैनिक 18.5 हजार हैं।
इस्राइल की आबादी 90 लाख है और इसके पास 42 फीसदी यानी 37 लाख मैन पावर है। इस्राइली सेना में सैनिकों की संख्या 6.7 लाख है। इनमें से 1.70 लाख सक्रिय सैन्य कर्मी हैं, जबकि रिजर्व कर्मी 4.65 लाख हैं। इस्राइल में अर्धसैनिक 35 हजार, वायु सेना कर्मी 89 हजार, सैन्य कर्मी 5.26 लाख और नौसैनिक 19.5 हजार हैं।

Amar Ujala
दोनों देशों की सेनाओं के पास क्या-क्या है?
ईरान के सेना के पास कुल 1,996 टैंक का स्टॉक है। इसके अलावा ईरानी सेना के पास 65,765 युद्धक वाहन, 580 स्व-चालित तोपखाना, 2,050 टोड आर्टिलरी और 775 मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर आर्टिलरी हैं।
इस्राइली सेना (आईडीएफ) की क्षमता देखें तो इसके पास कुल 1370 टैंक हैं। इसके अलावा आईडीएफ के पास 43,407 युद्धक वाहन, 650 स्व-चालित तोपखाना, 300 टोड आर्टिलरी और 150 मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर आर्टिलरी हैं।

किसकी वायु सेना कितनी ताकतवर है?
इस्राइल और ईरान पड़ोसी देश नहीं है और इनकी सीमा भी आपस में नहीं मिलती है। दोनों देश हजारों मील दूर से अपनी वायु सेना के जरिए संघर्ष कर रहे हैं। ईरान की वायु शक्ति के बात करें तो इसके पास कुल 551 युद्धक विमानों का स्टॉक है। ईरान की वायु सेना के पास 186 लड़ाकू विमान, सात टैंकर बेड़ा, 129 हेलीकॉप्टर और 13 हमलावर हेलीकॉप्टर हैं।
वहीं इस्राइल की वायु क्षमता देखें तो इसके पास कुल 612 युद्धक विमानों का स्टॉक है। इस्राइली वायु सेना के पास 241 लड़ाकू विमान, 14 टैंकर बेड़ा, 146 हेलीकॉप्टर और 48 हमलावर हेलीकॉप्टर हैं।

दोनों देशों की नौसेनाओं की शक्ति क्या है?
ईरान की नौसेना के पास कुल 101 हथियार हैं। इसके पास सात फ्रिगट (मध्यम आकार के युद्धपोत), तीन कार्वेट (छोटे आकार के युद्धपोत), 19 पनडुब्बियां और 21 गश्ती जहाज हैं।
वहीं इस्राइली नौसेना की क्षमता देखें तो इसके पास कुल 67 हथियार हैं। इसके पास 145 विमान वाहक, सात कार्वेट, पांच पनडुब्बियां और 45 गश्ती जहाज हैं।