फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel used AI to target in gaza report claims thousands civilian died

Israel: गाजा पर हमलों के लिए इस्राइल ने एआई तकनीक का किया इस्तेमाल, रिपोर्ट में लगाए गए गंभीर आरोप

Fri, 12 Apr 2024 11:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Apr 2024 11:57 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, जिस एआई सिस्टम का इस्तेमाल इस्राइली सेना द्वारा किया जा रहा है, उसे लैवेंडर के नाम से जाना जाता है। लैवेंडर के साथ ही कई अन्य एआई सिस्टम का भी इस्तेमाल टारगेट को पहचानने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
israel used AI to target in gaza report claims thousands civilian died
गाजा पर इस्राइल के हमले जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल सेना पर आरोप लगे हैं कि वह गाजा में हमले के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। एक रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एआई तकनीक से हुए हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत हुई। यह रिपोर्ट बीते हफ्ते प्रकाशित हुई है, जिसे इस्राइली और फलस्तीनी पत्रकारों द्वारा संचालित की जाने वाली एक मैग्जीन में प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में किए ये दावे
इस रिपोर्ट में इस्राइली खुफिया एजेंसी के छह अनाम सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जिस एआई सिस्टम का इस्तेमाल इस्राइली सेना द्वारा किया जा रहा है, उसे लैवेंडर के नाम से जाना जाता है। लैवेंडर के साथ ही कई अन्य एआई सिस्टम का भी इस्तेमाल टारगेट को पहचानने के लिए किया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एआई सिस्टम की मदद से कई संदिग्ध आंतकियों की पहचान की गई और उन्हें निशाना बनाया गया। जब इन संदिग्धों को निशाना बनाया गया तो रिपोर्ट में दावा है कि उस वक्त कई अपने घरों में मौजूद थे। इससे हमलों में आम नागरिकों की मौतें हुईं।  
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने किया आरोपों से इनकार
हालांकि इस्राइली सेना ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इस्राइली सेना का कहना है कि आतंकियों को पहचानने में किसी एआई तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इस्राइली सेना ने कहा कि लैवेंडर कोई एआई सिस्टम नहीं है बल्कि सिर्फ एक डाटाबेस है, जिसका इस्तेमाल खुफिया सूचनाओं की पुष्टि के लिए होता है। हालांकि साल 2021 में इस्राइली मीडिया की खबरों में बताया गया था कि इस्राइली सेना में एआई तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed