फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel: Tension in Israeli cabinet regarding war, former Defense Minister gives ultimatum regarding in Gaza

Israel: युद्ध को लेकर इस्राइली कैबिनेट में तनाव, पूर्व रक्षामंत्री ने गाजा में नई योजना को लेकर दिया अल्टीमेटम

Sun, 19 May 2024 10:02 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sun, 19 May 2024 10:02 AM IST
सार

कैबिनेट की सदस्य बेनी गैंट्स ने इस्तीफा देने की धमकी दी हे। उनका कहना है कि युद्ध के लिए उनकी योजनाओं पर अमल किया जाए। उन्होंने अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा कि वो कैबिनेट से हट जाएंगे और ऐसी सरकार बनाएंगे, जो कि वास्तविक जीत दिला सके।

विज्ञापन
Israel: Tension in Israeli cabinet regarding war, former Defense Minister gives ultimatum regarding  in Gaza
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अब इस्राइल कैबिनेट के अंदर भी तनाव बढ़ गया है। हाल ही में कैबिनेट की सदस्य बेनी गैंट्स ने इस्तीफा देने की धमकी दी हे। उनका कहना है कि युद्ध के लिए उनकी योजनाओं पर अमल किया जाए। उन्होंने अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा कि वो कैबिनेट से हट जाएंगे और ऐसी सरकार बनाएंगे, जो कि वास्तविक जीत दिला सके। जो कि वास्तविक जीत दिला सके।
विज्ञापन


पूर्व इस्राइली रक्षा मंत्री ने हमास के खिलाफ युद्ध की योजना तैयार की है। वे इस्राइल कैबिनेट पर दबाव बना रहे हैं, कि उनकी योजना पर अमल किया जाए। वहीं इस्राइल की कैबिनेट इसके लिए तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर इस्राइल कैबिनेट में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व इस्राइली रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने इस्तीफा देने की धमकी दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे अपने पद से हट जाएंगे। उनकी योजना है कि हमास को खत्म करना, बंधकों को वापस लाना, पट्टी पर वैकल्पिक सरकार स्थापित करना, इस्राइल के निवासियों को इस्राइल के उत्तर में वापस लाना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बयान के अनुसार, "प्रधान मंत्री नेतन्याहू सोचते हैं कि आपातकालीन सरकार युद्ध के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें हमारे सभी बंधकों की वापसी भी शामिल है, और गैंट्ज़ से इन मुद्दों पर जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करने की अपेक्षा करते हैं।"


हालांकि गैंट्ज ने स्वीकार किया कि युद्ध का नागरिकों पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। वहीं इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बेनी गैंट्ज़ की सरकार छोड़ने की धमकी को खारिज कर दिया है। उन्होंने समझाया कि हमास के खिलाफ युद्ध योजना के लिए जो अल्टीमेटम दिया है, उससे इस्राइल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed