{"_id":"62ed2bb3cea2fe0dc45649c6","slug":"israel-strikes-gaza-declares-special-situation-on-home-front-after-days-of-tensions-with-palestinian-militant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Gaza Missile War: इस्राइल-गाजा में तनाव बढ़ा, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर दागीं मिसाइलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Gaza Missile War: इस्राइल-गाजा में तनाव बढ़ा, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर दागीं मिसाइलें
Sat, 06 Aug 2022 12:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:32 AM IST
सार
फिलीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा पर हमलों से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीं, फिलीस्तीनी मिलिटेंट ग्रुप का कहना है कि हमले में उसका कमांडर भी मारा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन और ताइवान के बीच चल रही तनातनी के बीच इस्राइल से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस्राइल ने गाजा पर मिसाइल दागने शुरू कर दिए। फलस्तीनी उग्रवादी समूह के साथ कई दिनों के तनाव के बाद इस्राइल ने घरेलू स्तर पर ‘विशेष स्थिति’ की घोषणा की है। इसके कुछ ही देर बाद गाजा ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल पर दो मिसाइलें दागी हैं। इस्राइल टीवी की ओर से यह दावा किया गया है।
विज्ञापन
इस बीच अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने फिलीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि गाजा पर हमलों से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीं, फिलीस्तीनी मिलिटेंट ग्रुप का कहना है कि हमले में उसका कमांडर भी मारा गया है।
विज्ञापन
इस्राइली सेना ने घरेलू मोर्चे पर विशेष हालात की घोषणा की है। इसके तहत सीमा से 80 किलोमीटर तक के इलाके में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधियों को भी सीमित किया गया है। सेना ने बताया, ब्रेकिंग डाउन अभियान के तहत वह इस्लामिक जिहाद को निशाना बना रही है।
विज्ञापन
वेस्ट बैंक में सोमवार को इस्राइली सेना और फलस्तीनी आतंकियों की भिड़ंत के दौरान एक किशोर की मौत हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए हमले की आशंका के कारण इस्राइल ने गाजा की सड़कें बंद कर दी थीं। पिछले 15 साल में इस्राइल और हमास के बीच चार बार युद्ध हो चुका है।