फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel, Serbia discuss 'launch of strategic dialogue' during meeting in Belgrade

Israeli Serbia Relations: इस्राइल और सर्बिया के विदेश मंत्रियों की बैठक, रणनीतिक वार्ता शुरू करने पर चर्चा

Wed, 01 Oct 2025 07:48 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड (सर्बिया)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड (सर्बिया)। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Oct 2025 07:48 AM IST
सार

Israeli Serbia Relations: इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार और सर्बिया के विदेश मंत्री मार्को ड्यूरिक ने बेलग्रेड में मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के मजबूत और पुराने दोस्ताना संबंधों पर चर्चा हुई। उन्होंने आर्थिक और राजनीतिक सहयोग बढ़ाने के लिए रणनीतिक संवाद शुरू करने पर भी बात की।

विज्ञापन
Israel, Serbia discuss 'launch of strategic dialogue' during meeting in Belgrade
इस्राइल और सर्बिया के विदेश मंत्री - फोटो : एक्स/इस्राइली विदेश मंत्रालय

विस्तार

इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को बेलग्रेड में अपने सर्बियाई समकक्ष मार्को ड्यूरिक से मुलाकात की। ड्यूरिक ने सर्बिया और इस्राइल के संबंधों को बेहतर बनाने में अहम योगदान देने के लिए सार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात एक ऐतिहासिक क्षण है, जो दोनों देशों के मजबूत संबंधों को दर्शाती है। इस्राइली विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका में बच्चों के कैंसर से जुड़ी रिसर्च में आएगी तेजी, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश साइन किए
विज्ञापन


ड्यूरिक ने कहा, सर्बिया और इस्राइल के संबंध न केवल दशकों की अच्छी साझेदारी पर टिके हैं, बल्कि हमारे दोनों देशों की जनता के बीच सदियों पुराने दोस्ताना और भाईचारे के संबंध भी इनकी नींव हैं। ये संबंध साझा मूल्यों और अटूट विश्वास पर आधारित हैं। सर्बिया, इस्राइल को अपना सबसे करीबी मित्र और एक बड़ा रणनीतिक साझेदार मानता है। इसलिए आज हम आपसी आर्थिक और राजनीतिक सहयोग पर चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्बियाई विदेश मंत्री ने जानकारी दी कि इस बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक संवाद शुरू करने पर भी बात हुई है। इसका मकसद विभागों का आपस में सहयोग और एक संयुक्त आर्थिक समिति बनाकर आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है। ड्यूरिक ने कहा, मैं याद दिलाना चाहता हूं कि इस्राइल की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे गतिशील और नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और सर्बिया की अर्थव्यवस्था भी इस क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से है। पिछले एक दशक में हमने जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) दोगुनी कर ली है। 

ये भी पढ़ें: 'देश के भीतर से हो सकता है हमला', राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना अधिकारियों को चेताया

ड्यूरिक ने यह भी कहा कि सर्बिया और इस्राइल कुछ ऐतिहासिक मुद्दों को लेकर एक जैसे विचार रखते हैं। इनमें होलोकॉस्ट (यहूदियों का नरसंहार), यहूदी समुदाय का सम्मान, उनकी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और उन स्थानों की याद को सहेजने की कोशिशें शामिल हैं, जहां यहूदी लोगों ने अतीत में उत्पीड़न झेले हैं। उन्होंने कहा, यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सर्बिया हमेशा खास ध्यान देता आया है और भविष्य में भी देगा। ऐतिहासिक तथ्यों को बदलने की कोशिश एक चुनौती है, जिसका सामना दोनों देश कर रहे हैं और इसे रोकना हमारा लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed