फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Securities Authority drops chilling video of Hamas terrorists confessing acts

War: ‘मैंने फर्श पर पड़े शव को भी...’, इस्राइल ने हमास की क्रूरता का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो किया जारी

Tue, 24 Oct 2023 08:10 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 08:10 AM IST
सार

अथॉरिटी ने बताया कि आईएसए द्वारा उपलब्ध कराया गया वीडियो में हमास आतंकवादियों के बयान शामिल हैं। हमास के आतंकवादियों को कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें इस्राइल से गाजा में नागरिकों को बंधक बनाने के लिए रुपये देने का वादा किया गया था।

विज्ञापन
Israel Securities Authority drops chilling video of Hamas terrorists confessing acts
हमास के आतंकवादी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल-हमास संघर्ष को आज 18वां दिन होने जा रहा है। दोनों के बीच हो रहे युद्ध में छह हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल सिक्योरिटीज अथॉरिटी (आईएसए) ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें कथित तौर पर हमास के आतंकवादियों को सात अक्तूबर को इस्राइल में घातक आतंकवादी हमलों में अपनी सक्रिय भागीदारी स्वीकार करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन

बंधक बनाने के लिए रुपये देने का वादा
अथॉरिटी ने बताया कि आईएसए द्वारा उपलब्ध कराया गया वीडियो में हमास आतंकवादियों के बयान शामिल हैं। हमास के आतंकवादियों को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें इस्राइल से गाजा में नागरिकों को बंधक बनाने के लिए रुपये देने का वादा किया गया था। 

विज्ञापन


हमास के एक आतंकवादी ने बताया, 'जो कोई भी इस्राइली लोगों को बंधक बनाकर गाजा लाता है, उसे 10,000 डॉलर रुपये और एक अपार्टमेंट मिलता है।’ इसके अलावा, उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि उन्हें विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों का अपहरण करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही, घरों को साफ करने और ज्यादा से ज्यादा कैदियों का अपहरण करने को भी कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ता बाहर आया तो...
वीडियो में आतंकवादी को आगे कहते हुए सुना जा सकता है, ‘एक महिला का कुत्ता बाहर आया तो उसे गोली मार दी। बाद में महिला का शव फर्श पर पड़ा था, मैंने उसे भी गोली मार दी। इस पर कमांडर ने गुस्सा भी किया कि मैं एक लाश पर गोलियां बर्बाद कर रहा।’ वहीं, हमास के एक अन्य आतंकवादी ने कहा, ‘हम जो करने आए थे, हमने उसे पूरा किया और फिर दो घरों को जला दिया।’ 

सात अक्तूबर को हुई हत्या..
आईएसए ने अपने बयान में कहा कि सात अक्तूबर को हुई हत्याओं की चल रही जांच के दौरान कई अपराधों की प्रकृति और तरीके सामने आए हैं। वीडियो में आतंकवादियों ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों को मारने और अपहरण करने के लिए हमास को प्राप्त स्पष्ट निर्देशों को कथित रूप से स्वीकार किया है।

इस बीच, आईएसए ने कहा कि हमास के सैन्य विंग के वरिष्ठ कमांडर (कंपनी कमांडर रैंक और उससे ऊपर के रैंक के) अपने बंदूकधारियों को इस्राइल में लड़ने, मरने या गिरफ्तार होने के लिए भेजते समय खुद सुरक्षित जगहों पर छिपे रहे। इस्राइल के सुरक्षा बलों ने सभी आतंकवादियों से निपटने का संकल्प लिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed