फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel's Barak says he regrets knowing Epstein after documents detail their long friendship

Israel: इस्राइल के पूर्व PM बराक ने एपस्टीन से संबंध पर अफसोस जताया, माफी मांगी; दस्तावेजों में आया था नाम

Sat, 14 Feb 2026 01:03 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Feb 2026 01:03 AM IST
सार

Israel: इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने लंबे समय तक चले संबंधों पर अफसोस जताया और माफी मांगी। बराक ने कहा कि उन्होंने कभी कोई अनुचित व्यवहार नहीं देखा और न ही इसमें शामिल हुए, लेकिन 2019 में जब मामले की दोबारा जांच शुरू हुई तो उन्होंने एपस्टीन से संबंध तोड़ दिए। क्या है पूरा मामला, पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Israel's Barak says he regrets knowing Epstein after documents detail their long friendship
एहुद बराक - फोटो : एक्स/एहुद बराक

विस्तार

इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने कई साल पुराने संबंधों पर अफसोस जताया। हाल में जारी दस्तावेजों में दोनों के बीच लंबी मित्रता का खुलासा हुआ था। 
विज्ञापन


उन्होंने माना कि वह एपस्टीन के संपर्क में रहे। उससे नियमित बातचीत होती थी। वह उसके मैनहट्टन स्थित अपार्टमेंट में भी गए और एक बार उसके निजी द्वीप पर भी गए। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह एपस्टीन के नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले में शामिल नहीं थे। बराक ने कहा कि उन कोई आरोप नहीं है। 
विज्ञापन


एपस्टीन से संबंध पर एहुद बराक ने क्या कहा?
बराक ने इस्राइल के चैनल-12 को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें एपस्टीन को जानने का पछतावा है। उन्होंने सभी लोगों से माफी मांगी, जो इस संबंध से असहमज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने फैसलों की जिम्मेदारी उनकी अपनी है और शायद उन्हें और गहराई से जांच करनी चाहिए थी कि असल में क्या हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यौन अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था एपस्टीन
2008 में फ्लोरिया में एक नाबालिग लड़की से वेश्यावृत्ति कराने के मामले में एपस्टीन को दोषी ठहराया गया था। इसके बावजूद कई राजनीतिक, कारोबारी और सांस्कृतिक जगत की हस्तियों की तरह बराक के भी उससे संबंध बने रहे। 2019 में एपस्टीन को दर्जनों लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। मुकदमे का इंतजार करते हुए एपस्टीन की जेल में ही मौत हो गई थी। इसे हिरासत में मौत माना गया था। 

बराक ने पहले एपस्टीन से दूरी बनाने की कोशिश की थी। लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग की जांच से जुड़े लाखों पन्नों के दस्तावेज जारी होने के बाद उन्होंने यह नया इंटरव्यू दिया है। दस्तावेजों में बराक और उनकी पत्नी निली का नाम कई बार आया है। इनमें दिखाया गया है कि 2008 में सजा के बाद भी दोनों कई साल तक एपस्टीन के संपर्क में रहे। 

ये भी पढ़ें: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में निखिल गुप्ता ने जुर्म कबूला, अमेरिकी अदालत में चल रहा मुकदमा

एपस्टीन के अपार्टमेंट में ठहरने पर क्या कहा?
पूर्व पीएम बराक ने माना कि जब वह सार्वजनिक पद पर नहीं थे, तब वह कई बार एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित अपार्टमेंट में ठहरे। उन्होंने उसके निजी विमान से यात्रा भी की। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ अमेरिका के वर्जिन द्वीप में एपस्टीन के घर तीन घंटे के लिए गए थे, जहां उन्होंने केवल एपस्टीन और और कुछ कामगारों से मुलाकात की। 


उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कोई अनुचित व्यवहार नहीं देखा और न ही उसमें हिस्सा लिया। बराक ने कहा कि उन्हें पुराने मामले की जानकारी थी, लेकिन उन्हें लगा था कि एपस्टीन ने अपने पुराने अपराधों की सजा काट ली है और अपने कृत्यों का भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 में जब मामले की दोबारा जांच शुरू हुई, तभी उन्हें एपस्टीन के अपराधों की गंभीरता का अंदाजा हुआ और उन्होंने संबंध तोड़ दिए। 

1999-2002 तक इस्राइल के पीएम रहे बराक
बराक 1999 से 2001 तक इस्राइल के प्रधानमंत्री रहे। उस दौरान इस्राइल और फलस्तीन के बीच शांति वार्ता हुई थी, जो बाद में विफल हो गई और हिंसा भड़क उठी। बाद में वह रक्षा मंत्री भी रहे। एपस्टीन से उनके संबंध सात साल पहले तब सामने आए थे, जब उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हटाने के लिए राजनीतिक वापसी की कोशिश की थी।

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed