फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel records 2 cases of unidentified new Covid variant: What we know so far

Coronavirus: दुनिया के लिए फिर कोरोना की नई मुसीबत, इस्राइल में वायरस के नए वैरिएंट के दो मामले मिले, जानें

Fri, 17 Mar 2023 10:59 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 17 Mar 2023 10:59 AM IST
सार

रिपोर्ट्स के अनुसार, नए वैरिएंट से संक्रमित की पहचान इस्राइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुई। यहां उतरे दो यात्रियों की RT-PCR रिपोर्ट में यह वैरिएंट पाया गया है। 
 

विज्ञापन
Israel records 2 cases of unidentified new Covid variant: What we know so far
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण को लेकर आएदिन कोई न कोई नई खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि वे इसको लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। यह नया वैरिएंट कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो सब-वैरिएंट BA.1 और BA.2 का मिश्रण है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए वैरिएंट से संक्रमित की पहचान इस्राइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुई। यहां उतरे दो यात्रियों की RT-PCR रिपोर्ट में यह वैरिएंट पाया गया है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने और क्या कहा? 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने साथ ही कहा है, 'अभी पूरी दुनिया में इस वैरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं। इस वैरिएंट के जो दो मामले सामने आए हैं, उनमें हल्का बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों का विकार जैसे लक्षण देखने के मिले हैं। हालांकि, इसके मरीजों को कोई विशेष मेडिकल सुविधा की जरूरत नहीं है।'रिपोर्ट्स के अनुसार, नए वैरिएंट से संक्रमित की पहचान इस्राइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुई। यहां उतरे दो यात्रियों की RT-PCR रिपोर्ट में यह वैरिएंट पाया गया है। 
विज्ञापन



इस्राइल के पैनडेमिक रिस्पांस चीफ सलमान जरका ने इस नए वैरिएंट से किसी तरह के खतरे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हम इसको लेकर चिंतित नहीं हैं। बता दें कि इस्राइल की 92 लाख आबादी में से 40 लाख से अधिक लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन की तीन-तीन डोज लग चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed