फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel receives coffin of missing hostage handed over to Red Cross, prime minister's office says

Israel-Hamas Ceasefire: रेड क्रॉस को सौंपा गया इस्राइली बंधक ताबूत, नेतन्याहू के कार्यालय ने की पुष्टि

Sat, 18 Oct 2025 07:42 AM IST
निर्मल कांत दीर अल-बलाह।
दीर अल-बलाह। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Oct 2025 07:42 AM IST
सार

Israel-Hamas Ceasefire: हमास ने संघर्षविराम के तहत एक इस्राइली बंधक का शव रेड क्रॉस को सौंपा। बाद में इसे इस्राइली अधिकारियों को दिया गया। फोरेंसिक जांच में शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। 

विज्ञापन
Israel receives coffin of missing hostage handed over to Red Cross, prime minister's office says
गाजा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइल को शुक्रवार को एक और बंधक का शव सौंपा गया है। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि हमास ने यह शव रेड क्रॉस के जरिये सौंपा गया। शव सौंपकर हमास युद्ध को खत्म करने के लिए जारी संघर्षविराम को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


बाद में रेड क्रॉस ने यह शव इस्राइली सेना और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया। शव को इस्राइल के राष्ट्रीय फोरेंसिक चिकित्सा केंद्र को भेजा गया, जहां से इसकी पहचान की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद ही परिजनों की इसकी सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन सप्ताह बाद भी गतिरोध जारी, ट्रंप की बेरुखी से समाधान अधर में; एक माह से सदन में कोई सत्र नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास की तरफ से शव की पुष्टि
हमास के लड़ाकू संगठन कसम ब्रिगेड ने कहा कि यह शव एक 'कब्जे में लिए गए कैदी' का है। इसका मतलब है कि यह शव किसी इस्राइली नागरिक का है, न कि किसी अन्य देश के बंधक का। संघर्षविराम समझौते के तहत शवों की वापसी जरूरी है। इसके अलावा, सहायता सामग्री की आपूर्ति, सीमा खोलना और गाजा के पुनर्निर्माण जैसे मुद्दे भी इस समझौते का हिस्सा हैं।


ट्रंप की चेतावनी और शवों की खोज
हमास का कहना है कि वह संघर्षविराम के नियमों का पालन कर रहा है और शवों को लौटाने की कोशिश कर रहा है। इस हफ्ते हमास ने इस्राइल को नौ बंधकों के शव सौंपे हैं। एक अतिरिक्त शव भी दिया गया, जिसे इस्राइल ने कहा कि वह बंधक का नहीं था।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में सांविधानिक सुधारों से युवा असंतुष्ट, संसद परिसर में किया बवाल,मुख्य गेट फांदकर घुसे प्रदर्शनकारी

इस्राइली सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि हमास को समझौते के तहत सभी शव लौटाने होंगे। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर हमास सभी शव नहीं लौटाता तो वह इस्राइल को युद्ध फिर से शुरू करने की अनुमति देगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed