फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel PM Says Occupied Golan Heights Will Remain For Eternity as UN calls more violation of agreement news

Israel: इस्राइल ने सीरिया की गोलन पहाड़ियों के बाद उसका असैन्य क्षेत्र कब्जाया, UN बोला- ये समझौते का उल्लंघन

Tue, 10 Dec 2024 08:42 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 10 Dec 2024 08:42 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को इस्राइल की तरफ से सीरिया के गोलन पहाड़ी पर कब्जा बढ़ाने को समझौतों का उल्लंघन करार दिया। यूएन के प्रवक्ता ने कहा कि इस्राइली सेनाएं जो कि पहले ही गोलन पहाड़ियों पर कब्जा कर चुकी हैं, वह बफर जोन में भी आगे बढ़ रही है। यह 1974 में इस्राइल-सीरिया के बीच हुए समझौतों का उल्लंघन है। 

विज्ञापन
Israel PM Says Occupied Golan Heights Will Remain For Eternity as UN calls more violation of agreement news
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सीरिया में बशर अल-असद की सत्ता खत्म होने के बाद भी इस्राइल उसके कब्जे वाले इलाके को खाली नहीं करेगा। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सीरिया की कब्जाई गोलन पहाड़ियों पर स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अनंतकाल तक इस्राइल का ही रहेगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस्राइल ने 1967 के युद्ध के बाद सीरिया की गोलन पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था। अब 57 साल बाद भी इस्राइल इन कब्जों से पीछे हटने को तैयार नहीं है। यरुशलम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेतन्याहू ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी शुक्रिया अदा किया और पहले कार्यकाल में गोलन पहाड़ियों पर इस्राइल के कब्जे को मान्यता देने के लिए उनकी तारीफ की। गौरतलब है कि इस्राइल के इस कब्जे को अधिकतर अंतरराष्ट्रीय समुदाय अभी भी मान्यता नहीं देता
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने कब्जे को ठहराया अवैध
इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को इस्राइल की तरफ से सीरिया के गोलन पहाड़ी पर कब्जा बढ़ाने को समझौतों का उल्लंघन करार दिया। यूएन के प्रवक्ता ने कहा कि इस्राइली सेनाएं जो कि पहले ही गोलन पहाड़ियों पर कब्जा कर चुकी हैं, वह बफर जोन में भी आगे बढ़ रही है। यह 1974 में इस्राइल-सीरिया के बीच हुए समझौतों का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएन महासचिव एंटोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजैरिक ने कहा, "यूएन के शांति बल- UNDOF जो कि गोलन पहाड़ियों पर तैनात हैं, कि तरफ से इस्राइल को सूचना दी है कि यह समझौतों का उल्लंघन है।" उन्होंने बताया कि इस्राइल के कब्जे के बाद सीरिया के क्षेत्र में जो बफर जोन बनाया गया था, अब वहां पर तीन जगहों पर इस्राइली सेना घुस गई है। 


नेतन्याहू ने दिए थे जमीन पर कब्जा बढ़ाने के निर्देश
सीरिया में असद सरकार के पतन और विद्रोहियों के सत्ता पर कब्जे के बाद नेतन्याहू ने एलान किया था कि उन्होंने अपनी सेना से गोलन पहाड़ियों के पास मौजूद सीरिया के असैन्य क्षेत्रों को जब्त करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed