{"_id":"656dafcc135295192204d326","slug":"israel-pm-netanyahu-trial-in-corruption-case-to-resume-under-shadow-of-gaza-war-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: नेतन्याहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! भ्रष्टाचार मामले पर फिर से होगी सुनवाई; कोर्ट ने कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: नेतन्याहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! भ्रष्टाचार मामले पर फिर से होगी सुनवाई; कोर्ट ने कही यह बात
Mon, 04 Dec 2023 04:24 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 04 Dec 2023 04:24 PM IST
सार
भ्रष्टाचार के मामले पर एक बार फिर नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस्राइली कोर्ट मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। बता दें हमास और इस्राइल युद्ध के बाद से ही कोर्ट की कार्यवाही स्थगित थी।
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास युद्ध के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस्राइल की एक अदालत मंगलवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई फिर से शुरू करेगा।
नेतन्याहू पर आरोप है कि बेजेक के स्वामित्व वाली वेबसाइट पर अनुकूल मीडिया कवरेज के बदले बेजेक टेलीकम्युनिकेशन्स के लिए लाभकारी नियामक कदम उठाए थे। इसी मामले पर मंगलवार को सुनवाई फिस से शुरू की जाएगी। जून माह में मामले पर तीन न्यायाधीशों ने सिफारिश की थी कि अभियोजन पक्ष रिश्वतखोरी का आरोप वापस ले ले। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने आरोप वापस लेने से इनकार कर दिया और मुकदमा जारी रखने का फैसला किया। जिसके बाद अदालत ने संबंधित लोगों की गवाही सुनी।
रिश्वतखोरी मामले में आखिरी सुनवाई 20 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद अदालत ने छुट्टी के लिए स्थगित कर दी थी। जिसे सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले और उसके बाद के युद्ध के कारण बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद भ्रष्टाचार के मामले में दायर नेतन्याहू के खिलाफ सुनवाई को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
बता दें गाजा स्थित आतंकी समूह हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे। हमास के आतंकियों ने गाजा से सटी इस्राइली सीमा को तबाह कर कई नागरिकों को बंधक बनाया था। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने हमास के ठिकानों पर जमकर हमला किया था। जिसके बाद से हमास और इस्राइल के बीच भीषण युद्ध की शुरूआत हुई। 24 नवंबर से अबतक दोनों पक्षों के बीच युद्ध विराम चल रहा है। हालांकि कहीं जगहों पर हिंसक घटनाएं देखने को मिली हैं।