फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel PM Benjamin Netanyahu win in Likud party leadership challenge

इस्राइल: लिकुड पार्टी के फिर अध्यक्ष चुने गए पीएम नेतन्याहू, गिदोन सार को हराया

Fri, 27 Dec 2019 09:24 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, येरुशलम Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 27 Dec 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Israel PM Benjamin Netanyahu win in Likud party leadership challenge
benjamin netanyahu

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लिकुड पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जीत का दावा किया है। पार्टी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार लिकुड पार्टी के नेतृत्व चुनने के लिए हुए चुनाव में कुल 49 फीसदी सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस चुनाव में लिकुड पार्टी के कुल एक लाख 16 हजार सदस्यों के लिए देशभर में 106 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मुख्य प्रतिद्वंदी गिदोन सार ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। वे लंबे समय से लिकुड पार्टी में नेतन्याहू की नीतियों के आलोचक रहे हैं। उन्होंने हार के बाद कहा कि वे नेतन्याहू के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन


जीत के बाद नेतन्याहू ने ट्वीट कर लिखा कि भगवान की मदद से और आपकी मदद से मैं चुनावों में शानदार जीत के लिए लिकुड का नेतृत्व करूंगा और महान उपलब्धियों के लिए इस्राइल का नेतृत्व करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेतन्याहू का कमांडो से प्रधानमंत्री तक का सफर

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लोग बीबी नाम से भी पुकारते हैं। उनका जन्म 1949 में तेल अवीव में हुआ था। 1963 में उनका परिवार अमेरिका चला गया जहां उनके इतिहासकार पिता बेंजियन को एक अकादमिक पद दिया गया।

18 साल की उम्र में बेंजामिन इस्राइल लौट आए जहां उन्होंने सेना में पांच साल बिताए। इस दौरान उन्होंने इस्राइली सेना की एलीट कमांडो यूनिट 'सायरेत मटकल' में कप्तान के रूप काम किया। इसे भारत की पैरा कमांडो फोर्स के बराबर माना जाता है। उन्होंने 1968 में बेरूत के हवाई अड्डे पर सायरेत मटकल द्वारा डाले गए एक छापे में भाग लिया और 1973 के मध्य पूर्व युद्ध भी लड़ा।

ऑपरेशन थंडरबोल्ट में शहीद हुए थे नेतन्याहू के बड़े भाई

बेंजामिन नेतन्याहू के बड़े भाई जोनाथन नेतन्याहू साल 1976 में युगांडा के एन्तेबे में इस्राइली अपहृत विमान को छुड़ाने के दौरान शहीद हो गए थे। जिसके कारण इनका परिवार पूरे देश में चर्चा में आ गया था। इस विमान का अपहरण अरब आतंकवादियों ने किया था। इस विमान को छुड़ाने के दौरान की गई कार्रवाई को ऑपरेशन थंडरबोल्ट या ऑपरेशन एंतेबे नाम दिया गया।

साल 1988 में इस्राइल लौटने के बाद नेतन्याहू राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो गए। इसी साल हुए चुनाव में वह अपनी लोकप्रियता के बल पर लिकुड पार्टी के लिए एक सीट जीतकर नेसेट के सदस्य बने। जिसके बाद उन्हें इस्राइल का उप विदेश मंत्री बनाया गया।

बाद में वह लिकुड पार्टी के अध्यक्ष बने और साल 1996 में इजित्ख राबिन की हत्या के बाद हुए चुनाव में इस्राइल के प्रधानमंत्री चुने गए। नेतन्याहू इस्राइल के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिसका जन्म आजादी के बाद हुआ था। इसके अलावा उन्होंने देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का भी गौरव हासिल किया।

उस दौरान इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच ओस्लो समझौता को स्वीकार करने के लिए उनकी जमकर आलोचना भी हुई। इस समझौते के तहत इस्राइल हेब्रोन शहर का 80 फीसदी हिस्सा फिलिस्तीनी सरकार को सौंपने और वेस्ट बैंक पर से कब्जा छोड़ने पर सहमति जताई थी।

एरियल शेरोन के प्रधानमंत्री बनते ही हुई सत्ता में वापसी

लेबर पार्टी के नेता एहुद बराक की सरकार भी ज्यादा समय तक सत्ता में नहीं रही और साल 2001 में एरियल शेरोन इस्राइल के नए प्रधानमंत्री बने। एरियल शेरोन उस समय लिकुड पार्टी के नेता थे जो नेतन्याहू के पद छोड़ने के बाद पार्टी के अध्यक्ष बने थे।

इसके साथ ही नेतन्याहू की भी सरकार में वापसी हुई और वह पहले विदेश मंत्री और बाद में वित्तमंत्री बने। साल 2005 में वे गाजा पट्टी से इस्राइल के वापसी के कारण सरकार से अगल हो गए। यह समझौता इस्राइल के प्रधानमंत्री एरियल शेरोन और फिलिस्तीन के नेता यासिर अराफात के बीच हुई थी।

लेकिन, साल 2005 में ही तत्कालीन इस्राइली प्रधानमंत्री एरियल शेरोन पक्षाघात के कारण कोमा में चले गए। जिसके बाद नेतन्याहू को फिर से लिकुड पार्टी का नेता चुना गया। साल 2009 में हुए चुनाव में जीत हासिल कर वह दोबारा इस्राइल के प्रधानमंत्री बने। वह 2013 और 2015 में फिर से प्रधानमंत्री पद पर काबिज हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed