{"_id":"63f2f0804e9eef01460412b4","slug":"israel-observer-status-suspended-by-african-union-accused-iran-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: अफ्रीकी यूनियन ने बर्खास्त किया इस्राइल का ऑब्जर्वर स्टेटस, राजदूत को असेंबली हॉल से निकाला बाहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: अफ्रीकी यूनियन ने बर्खास्त किया इस्राइल का ऑब्जर्वर स्टेटस, राजदूत को असेंबली हॉल से निकाला बाहर
Mon, 20 Feb 2023 09:37 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 20 Feb 2023 09:37 AM IST
सार
साल 2021 में अफ्रीकी यूनियन कमीशन के प्रमुख मौसा फाकी महामत ने इस्राइल को अफ्रीकी यूनियन में ऑब्जर्वर का दर्जा दिया था। हालांकि अफ्रीकी यूनियन के कई सदस्य देशों जैसे प्रिटोरिया आदि ने इस फैसले का विरोध किया था।
विज्ञापन
अफ्रीकी यूनियन की बैठक का दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफ्रीकी यूनियन ने रविवार को इस्राइल के ऑब्जर्वर स्टेटस को बर्खास्त कर दिया है। जिसके बाद अफ्रीकी यूनियन की बैठक में इस्राइल को आमंत्रित नहीं किया गया। वहीं अफ्रीकी यूनियन के इस फैसले से बौखलाए इस्राइल ने ईरान पर उसके खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। इस्राइल ने कहा कि ईरान ने अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका की मदद से उसके ऑब्जर्वर के स्टेटस को बर्खास्त कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि साल 2021 में अफ्रीकी यूनियन कमीशन के प्रमुख मौसा फाकी महामत ने इस्राइल को अफ्रीकी यूनियन में ऑब्जर्वर का दर्जा दिया था। हालांकि अफ्रीकी यूनियन के कई सदस्य देशों जैसे प्रिटोरिया आदि ने इस फैसले का विरोध किया था। इसे इस्राइल के लिए कूटनीतिक तौर पर बड़ी सफलता माना गया था। अफ्रीकी यूनियन 55 देशों का संगठन है। इनमें कई मुस्लिम बहुल देश हैं। इनमें से 46 सदस्य देशों के साथ इस्राइल के कूटनीतिक संबंध हैं।
विज्ञापन
बीते साल अफ्रीकी यूनियन की बैठक में इस्राइल को ऑब्जर्वर देश का स्टेटस हटाने की मांग की गई थी। साथ ही सदस्यों देशों के प्रमुखों की एक कमेटी बनाकर इस मामले पर चर्चा की मांग की गई थी। हालांकि इसे अफ्रीकी यूनियन ने खारिज कर दिया था। अब इस्राइल का स्टेटस खत्म करते हुए अफ्रीकी यूनियन कमीशन के प्रमुख फाकी ने कहा कि इस्राइल के ऑब्जर्वर स्टेटस को अगले आदेश तक बर्खास्त कर दिया गया है और तब तक कमेटी इस पर चर्चा कर फैसला लेगी। इसके चलते इस्राइल को यूनियन की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस्राइल के विदेश मंत्री के डिप्टी डायरेक्टर जनरल फॉर अफ्रीका शेरोन बार ली को, इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा स्थित अफ्रीकी यूनियन के असेंबली हॉल से सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाहर ले जाया जा रहा है। अफ्रीकी यूनियन के इस कदम ने इस्राइल को बेहद नाराज कर दिया है। इस्राइल ने आरोप लगाया है कि अफ्रीकी यूनियन को कुछ कट्टरपंथी देशों जैसे अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका द्वारा बंधक बना लिया गया है और इन्हें ईरान द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है।