{"_id":"684c5a30beb51aae820f4532","slug":"israel-no-plan-to-kill-iran-leaders-netanyahu-expects-iranian-attacks-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: ईरान में IDF के ताजा हमलों में 18 की मौत, इस्राइल NSA बोले- तेहरान में नेताओं की हत्या की योजना नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: ईरान में IDF के ताजा हमलों में 18 की मौत, इस्राइल NSA बोले- तेहरान में नेताओं की हत्या की योजना नहीं
Fri, 13 Jun 2025 10:34 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:34 PM IST
सार
Israel: इस्राइल के ताजा हमलों में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। दूसरी ओर, इस्राइली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि उनके देश का ईरान के नेताओं की हत्या करने की कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के फोर्दो परमाणु संवर्धन केंद्र के पास दो धमाकों की आवाज सुनी गई।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस्राइल ने 24 घंटे के भीतर ही ईरान पर दूसरी बार सैकडों मिसाइलें दागीं। ईरानी मीडिया ने तेहरान के उत्तरी और दक्षिणी बाहरी इलाकों में और पवित्र शहर कोम के पास फोर्डो में विस्फोटों की सूचना दी, यह दूसरा प्रमुख परमाणु स्थल है जो गुरुवार के हमले में बच गया था। इस्राइल की सेना ने कहा कि वह ईरानी मिसाइल और ड्रोन लॉन्चिंग स्थलों पर हमला कर रही है। तेहरान में हवाई सुरक्षा सक्रिय कर दी गई है। इस्फहान में भी विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इस बीच, ईरान के नूरन्यूज ने कहा कि तेहरान के रिहायशी इलाकों में इस्राइली हमले में 78 लोगों की मौत हुई है और 329 घायल हुए हैं।
इन इस्राइली हमलों में ईरान उत्तर पश्चिम में मृतकों की संख्या 18 तक पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार सुबह इस्राइल ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। वहीं, इस्राइली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश की ईरान के नेताओं को मारने की कोई योजना नहीं है। वहीं, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आशंका जताई कि इस्राइल की ओर से सैन्य और परमाणु ठिकानों पर किए हमलों के जवाब में ईरानी हमलों की कई लहरे आ आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: नेतन्याहू ने पीएम मोदी सहित वैश्विक नेताओं से की बात, इस्राइल-ईरान तनाव पर भारत ने जताई चिंता
विज्ञापन
ईरान सरकार से जुड़ी एक न्यूज आउटलेट ने शुक्रवार को बताया कि फोर्डो परमाणु संवर्धन केंद्र के पास दो धमाकों की आवाज सुनी गई। यह केंद्र जमीन के सैकड़ों मीटर नीचे स्थित है। वहीं दूसरी ओर ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि तबरीज के पास एक रडार साइट पर हमला हुआ है। यह जानकारी ईस्ट अजरबैजान प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से दी गई। मजीद फारसी ने आईआरएनए को बताया कि ईस्ट अजरबैजान प्रांत में कुल 11 सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया है और इन हमलों में 18 लोगों की मौत हुई है, जिनमें रेड क्रेसेंट (रेड क्रॉस जैसी सेवा संस्था) का एक राहतकर्मी भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Israel-Iran: इस्राइल सरकार का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले के बाद दुनियाभर में बंद किए अपने दूतावास
पश्चिम एशिया में हवाईक्षेत्र बंद
ईरान पर इस्राइल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में हवाईक्षेत्र बंद हो गए हैं। इस्राइल और ईरान के साथ ही ईराक और जॉर्डन ने अपने-अपने हवाईक्षेत्र बंद कर दिए हैं। इस्राइल ने तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया और ईरान की ओर से संभावित जवाबी हमलों के मद्देनजर उसकी वायु रक्षा इकाइयां हाई अलर्ट पर हैं। फ्लाइटरडार डाटा से पता चला कि ईरान, इराक और जॉर्डन के ऊपर हवाई क्षेत्र खाली था, और उड़ानें सऊदी अरब और मिस्र के रास्ते जा रही थीं। यूरोकंट्रोल के अनुसार, शुक्रवार को यूरोप से आने-जाने वाली लगभग 1,800 उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें रद्द की गईं लगभग 650 उड़ानें भी शामिल हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन