{"_id":"674eab75ea935bf6cd0e466c","slug":"israel-minister-nir-barkat-support-donald-trump-warning-against-de-dollarisation-to-brics-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: डी-डॉलरीकरण पर ट्रंप की धमकी को इस्राइल का समर्थन, मंत्री नीर बरकत बोले- मुझे नहीं लगता भारत ऐसा करेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: डी-डॉलरीकरण पर ट्रंप की धमकी को इस्राइल का समर्थन, मंत्री नीर बरकत बोले- मुझे नहीं लगता भारत ऐसा करेगा
Tue, 03 Dec 2024 12:41 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:41 PM IST
सार
इस्राइल के मंत्री नीर बरकत ने ट्रंप की धमकी पर कहा कि मुझे लगता है कि यही मुक्त विश्व के हित में है। ये सही कदम है और मुझे नहीं लगता कि भारत किसी भी मुद्रा का हिस्सा बनने जा रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को डी-डॉलरीकरण को लेकर धमकी दी है। अब इस्राइल ने भी ट्रंप का इस मुद्दे पर समर्थन किया है और कहा है कि यही मुक्त विश्व के हित में है। इस्राइल के मंत्री नीर बरकत ने ट्रंप की धमकी पर कहा कि मुझे लगता है कि यही मुक्त विश्व के हित में है। ये सही कदम है और मुझे नहीं लगता कि भारत किसी भी मुद्रा का हिस्सा बनने जा रहा है।
डॉलर व्यवस्था मुक्त विश्व के हित में
इस्राइल के मंत्री नीर बरकत ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह (डॉलर में व्यापार) मुक्त विश्व के सर्वोत्तम हित में है। यह एक साहसिक और चतुराईपूर्ण कदम है और मुझे नहीं लगता कि भारत किसी भी तरह की मुद्रा का हिस्सा बनने जा रहा है, और न ही इस्राइल ऐसा कुछ करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ऐसी भू-राजनीतिक व्यवस्था बना रहे हैं और पश्चिम और लोकतंत्रों के हित में है और यह भी परिभाषित कर रहे हैं कि बुरे लोग, दुश्मन और जिहादी कौन हैं। ईरान, कतर, हमारे क्षेत्र में मौजूद छद्म देश जो शांति को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। यह न केवल इस्राइल के हित में है बल्कि मुक्त विश्व के लिए भी हितकर है कि हम एकजुट हों।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए डॉलर के विकल्प की संभावना तलाशी जा रही है। भारत भी ब्रिक्स का सदस्य है। हाल ही में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को चेताया है कि उनकी सरकार डॉलर की प्रधानता को चुनौती देने वाले देशों के खिलाफ भारी टैरिफ लगाएगी। ट्रंप ने डी-डॉलरीकरण के दूरगामी परिणाम होने और इसे आर्थिक युद्ध के तौर पर पेश किया।
इस्राइली मंत्री बोले- भारत-इस्राइल को होगा फायदा
नीर बरकत ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी अर्थव्यवस्था को भू-राजनीति के साथ जोड़ रहे हैं। दूसरे शब्दों में, कहें तो यदि आप विरोधी हैं - तो आपको भारी कर चुकाना पड़ेगा, लेकिन यदि आप सहयोगी हैं, तो उनके लिए अमेरिका के दरवाजे खुले हैं। इस्राइल और भारत के साथ (अमेरिका के) अच्छे संबंध होने से दोनों देशों को ही फायदा होगा।'

#WATCH | On a recent threat by US president-elect Donald Trump to BRICS countries regarding de-dollarisation efforts, Israeli minister Nir Barkat says, "I think it's in the best interest of the free world. I think it's a bold and smart move and I don't think India is going to be… pic.twitter.com/mEnCwyi1Qp
— ANI (@ANI) December 3, 2024