पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव: दक्षिण लेबनान में इस्राइल की बड़ी कार्रवाई, हमले में हिजबुल्ला का बड़ा आतंकी ढेर
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस्राइली सेना ने लेबनान पर हमला कर हिजबुल्ला के इंजीनियरिंग प्रमुख अली अमीच को मार गिराया। IDF का कहना है कि आतंकी सैन्य ढांचे को फिर से खड़ा कर रहा था और इस्राइली सेना पर हमले की साजिश रच रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल ने एक बार फिर हिजबुल्ला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस्राइली सेना ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि दक्षिणी लेबनान में की गई कार्रवाई में हिजबुल्ला के एक बड़े आतंकी को मार गिराया गया है। इस्राइली सेना के मुताबिक, अली अमीच हिजबुल्ला के इंजीनियरिंग विभाग की एक शाखा का प्रमुख था। आईडीएफ का कहना है कि यह आतंकी दक्षिणी लेबनान के अल-द्वेइर इलाके में हिजबुल्ला के सैन्य ढांचे को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। इतना ही नहीं इस्राइली सेना पर हमले की साजिश रच रहा था।
खबर अपडेट की जा रही है....