फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel iran tension grow in west asia hezbollah hamas usa sends war ships conflict in 10 points

Israel Iran Tension: पश्चिम एशिया में संघर्ष का खतरा बढ़ा, 10 पॉइंट में जानिए अब तक क्या हुआ

Sun, 04 Aug 2024 08:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 04 Aug 2024 08:16 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कहा है। साथ ही लेबनान जाने वाली उड़ाने भी स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
israel iran tension grow in west asia hezbollah hamas usa sends war ships conflict in 10 points
ईरान-इस्राइल संघर्ष - फोटो : ANI

विस्तार

हमास और हिजबुल्ला के शीर्ष नेताओं की हत्या के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान, हिजबुल्ला ने इस्राइल से बदला लेने की धमकी दी है। वहीं अमेरिका ने भी इस्राइल का साथ देते हुए अपने युद्धपोत पश्चिम एशिया भेज दिए हैं। इस्राइल हमास युद्ध के अब पूरे पश्चिम एशिया में फैलने का खतरा पैदा हो गया है। आइए 10 पॉइंट में जानते हैं कि पश्चिम एशिया में तनाव कैसे बढ़ा-
विज्ञापन


1. ईरान की राजधानी तेहरान में हाल ही में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। उससे एक दिन पहले ही हिजबुल्ला का सैन्य कमांडर भी बेरूत में मारा गया था। दोनों हत्याओं का आरोप इस्राइल पर लगा। 
विज्ञापन


2. अक्तूबर में इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से ही हिजबुल्ला द्वारा लगातार इस्राइल पर हमले किए जा रहे हैं। हिजबुल्ला हमास के समर्थन में इस्राइल पर रॉकेट दाग रहा है। इस्राइल ने भी हिजबुल्ला पर जवाबी हमले किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कहा है। साथ ही लेबनान जाने वाली उड़ाने भी स्थगित कर दी गई हैं। कनाडा ने भी अपने नागरिकों को इस्राइल और लेबनान न जाने की सलाह दी है। 

4. भारत सरकार ने भी इस्राइल में मौजूद अपने नागरिकों को चौकन्ना रहने को कहा है। एयर इंडिया ने भी इस्राइल जाने वाली अपनी उड़ानें 8 अगस्त तक स्थगित कर दी हैं। बेरूत में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी भारतीय नागरिकों को लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी है और जो लोग लेबनान में मौजूद हैं, उन्हें भी तुरंत लेबनान छोड़ने को कहा गया है। 

5. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद पेंटागन ने भी पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। अमेरिका ने अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमानों की स्कवॉड्रन को पश्चिम एशिया में तैनात करने का फैसला किया है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने इस्राइल के खिलाफ कार्रवाई की तो अमेरिका इस्राइल की रक्षा में कदम उठाएगा। 

6. इस्राइल हमास की लड़ाई में युद्धविराम के लिए जो बातचीत चल रही थी, उसमें इस्माइल हानिया अहम था और वही कतर और मिस्त्र की सरकारों के साथ मिलकर इस्राइल से वार्ता कर रहा था। ऐसे में हानिया की हत्या के बाद युद्धविराम की बातचीत भी अधर में लटक गई है। 

7. हानिया की मौत के बाद हमास ने नए नेता की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमास ने कहा है कि अगले तीन दिनों में नए नेता का चुनाव कर लिया जाएगा। 

8. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से चिंतित हैं और उन्होंने ये भी कहा कि हानिया की मौत से हालात में कोई सुधार नहीं होगा। 

9. इस्राइल ने अपने विरोधियों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने कोई हिमाकत की तो उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी। इस्राइल किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है। 


10. गाजा में जारी लड़ाई के चलते बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के मामले में आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed