फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hezbollah Gaza Updates war Israel Defence Force air strikes news in hindi

War: मध्य गाजा में हवाई हमले, स्कूली बच्चों समेत 20 की मौत; हिजबुल्ला के हमले में चार इस्राइली सैनिक मारे गए

Mon, 14 Oct 2024 08:01 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 14 Oct 2024 08:01 AM IST
सार

इस्राइली बचाव सेवा ने बताया कि इस हमले में 61 लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Israel Hezbollah Gaza Updates war Israel Defence Force air strikes news in hindi
हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम एशिया में बीते एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बताया कि हिजबुल्ला की तरफ से लॉन्च मानव रहित विमान (यूएवी) ने सेना के एक आर्मी बेस को टक्कर मार दी। इस घटना में आईडीएफ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। आईडीएफ ने हमले के संबंध में अफवाहें फैलाने और घायल व्यक्तियों के नाम साझा करने की अपील की। ईरान समर्थित लेबनान स्थिुत आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन


हिजबुल्ला ने कहा कि यह हमला गुरुवार को इस्राइली सेना द्वारा बेरूत में किए गए हमले का बदला था, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक घायल हो गए। इस्राइली बचाव सेवा ने बताया कि इस हमले में 61 लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। इस्राइली मीडिया का कहना है कि दो ड्रोन दागे गए थे, जिसमें एक एक को रोक लिया गया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दूसरे ड्रोन को क्यों नहीं रोका गया। 
विज्ञापन


अमेरिका ने इससे पहले रविवार को कहा था कि वे इस्राइली सुरक्षा में मदद के लिए वायु सुरक्षा प्रणाली जिसे टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस के नाम से जाना जाता है, भेजेंगे। बता दें कि इस्राइल-हमास के बीच पिछले एक साल से संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में अब हिजबुल्ला भी शामिल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल गाजा में आईडीएफ का हवाई हमला
सेंट्रल गाजा के एक स्कूल में इस्राइली सेना के हवाई हमले में बच्चों समेत कम से कम 20 लोग मारे गए। रविवार को नुसीरत में हुए इस हमले में दो महिलाओं की भी मौत हो गई। इस स्कूल में कई लोग आश्रय लेकर रह रहे थे। शवों को अल अव्दा और अल-अक्सा शहीद अस्पताल ले जाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed