फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas war US president Joe Biden hamas attack on israel

Israel-Hamas War: 'बंधकों को रिहा करने के बाद ही अब बात होगी', अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की हमास को चेतावनी

Tue, 24 Oct 2023 09:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 24 Oct 2023 09:31 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि बंधकों को रिहा करना चाहिए जिसके बाद ही हम बात कर सकते हैं। उनका यह बयान तब आया जब हमास ने दो इस्राइली नागरिकों को रिहा करने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Israel Hamas war US president Joe Biden hamas attack on israel
Joe Biden - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीज जारी युद्ध में अबतक लगभग 1400 इस्राइली और पांच हजार के करीब फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। हमास आतंकियों ने करीब सैकड़ों इस्राइली नगरिकों को बंधक बनाकर रखा है। इस्राइल पर हमास के आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद इस्राइल लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है। हालांकि, सात अक्तूबर को इस्राइल पर हुए हमले के बाद से ही अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से संपर्क में है। उन्होंने अब इस संघर्ष पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि गाजा युद्धविराम पर अब कोई भी चर्चा तब होगी जब हमास के आतंकी बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिकों को रिहा करेंगे।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हमें उन बंधकों को रिहा करना चाहिए और फिर हम बात कर सकते हैं।' उनका यह बयान तब आया जब हमास ने दो इस्राइली नागरिकों को रिहा करने की जानकारी दी। हमास ने शुक्रवार को जुडिथ और उनकी बेटी रानन को रिहा किया था।  हमास द्वारा दक्षिणी इस्राइल सीमा पार करके किबुट्ज समुदाय के शहरों में गोलीबारी करने के बाद सोमवार को इस्राइल ने आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों की संख्या बढ़ाकर 222 बताया। 
विज्ञापन


इस्राइली अधिकारी ने बताया कि हमास के आतंकियों ने अबतक 1400 के करीब इस्राइली नागरिकों को मार दिया है। इसके जवाबी कार्यवाई में इस्राइल ने गाजा में हमाई हमले किया, जिसमें करीबन 5000 लोगों मारे गए। इस संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोप फ्रांसिस से इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा, पोप और मैं एक ही विचार पर हैं। हम जो कर रहे हैं उसमें उनकी बहुत रूचि है। इस दौरान बाइडन ने इस्राइल के समर्थन में अपनी गेम प्लान का भी जिक्र किया। जिसमें पोप की ओर से भी समर्थन दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed