फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Updates no hostage exchange until Israel ends war says Hamas US on Gaza church killings

Gaza War: गाजा के चर्च में हत्याओं पर अमेरिका ने जाहिर की चिंता, हमास बोला- युद्धविराम तक बंधकों की रिहाई नहीं

Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
सार

गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान जारी है। जबालिया और नुसरत में शरणार्थी शिविरों पर इस्राइल के ताजा हमलों में बड़े पैमाने पर लोगों के मारे जाने की सूचना है। सात अक्तूबर से अब तक इस्राइल के हमलों में 19,453 फलस्तीनी मारे गए हैं। 

विज्ञापन
Israel Hamas War Updates no hostage exchange until Israel ends war says Hamas US on Gaza church killings
इस्राइली सेना का सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने गाजा पट्टी में एक गिरजाघर में इस्राइली स्नाइपर की ओर से दो ईसाई महिलाओं की गोली मारकर हत्या करने वाली रिपोर्टों पर इस्राइल के साथ चिंता जाहिर की है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा कि स्नाइपर ने एक महिला नाहिदा खलील एंटोन और उसकी बेटी समर की गाजा में एक कैथोलिक चर्च के परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही किर्बी ने कहा कि हमास के कब्जे से बंधकों की रिहाई के लिए किसी समझौते बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां तक फलस्तीन और इस्राइल के बीच संघर्ष की बात है, तो अमेरिका की नजर में इसका एकमात्र उपाय दो-राज्य समाधान है।

विज्ञापन


वहीं, हमास के सदस्य ओसामा हमदान ने सोमवार को फिर दोहराया कि इस्राइल जब तक गाजा में युद्ध बंद नहीं करता है, बंधकों की अदला-बदली पर कोई बातचीत नहीं की जाएगी। हमदान ने बेरूत में कहा कि कतर और मिस्र के माध्यम से चल रही बातचीत के लिए समूह तैयार है, लेकिन इसके लिए गाजा में युद्ध बंद होना चाहिए।
विज्ञापन


अमेरिका ने इस्राइल पर डाला दबाव
दो माह से ज्यादा वक्त से जारी इस्राइल-हमास युद्ध में पहली बार अमेरिका ने खुलकर कहा  कि इस्राइली सेना गाजा में हमलों की तीव्रता कम करे। इस बीच, हमास के सदस्य ओसामा हमदान ने सोमवार को दोहराया कि इस्राइल जब तक युद्ध बंद नहीं करता, बंधकों की अदला-बदली पर कोई बातचीत नहीं की जाएगी। इस्राइल की यात्रा पर तेल अवीव पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने फलस्तीनियों की बढ़ती मौतों पर चिंता जताते हुए हमले घटाने का दबाव डाला। उधर अमेरिकी विश्व अधिकार समूह ‘एचआरडब्ल्यू’ ने सोमवार को इस्राइल पर सीधा आरोप लगाया है कि वह गाजा पट्टी में लोगों को भूखा रखकर युद्ध अपराध कर रहा है। उधर हमले जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरडब्ल्यू ने कहा, इस्राइली सेना जानबूझकर पानी, भोजन व ईंधन आपूर्ति रोक रही है और कृषि क्षेत्रों को नष्ट कर रही है। इससे गाजा के 23 लाख लोग जरूरी वस्तुओं से वंचित हैं। अब तक 19,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। एचआरडब्ल्यू की यह रिपोर्ट पोप फ्रांसिस द्वारा एक चर्च में इस्राइली सेना द्वारा दो महिलाओं की हत्या को लेकर इस्राइल पर आतंकवाद का आरोप लगाने के बाद आई है। ए

इस बीच, हमास की सशस्त्र इकाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें तीन बुजुर्ग इस्राइली महिलाएं अपनी रिहाई के लिए गुहार लगा रही हैं। इस्राइली सेना ने हमास द्वारा जारी किए गए बंधकों के वीडियो को आपराधिक आतंकवाद बताया है। आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि सेना बंधकों की रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। 

हिजबुल्लाह ने इस्राइल पर दागीं कई मिसाइल
लेबनानी समूह हिजबुल्लाह ने इस्राइल के किर्यत शमोना शहर में कई मिसाइलें दागने का दावा किया है। हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि यह हमला इस्राइल द्वारा सोमवार को लेबनान के गांव में उसके एक लड़ाके के अंतिम संस्कार को निशाना बनाने के जवाब में किया गया। हिजबुल्लाह ने बयान में कहा है कि नागरिकों को होने वाले किसी भी नुकसान का बदला लिया जाएगा। इस्राइली मीडिया के मुताबिक, मिसाइलें किर्यत शमोना में एक इमारत पर गिरीं, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

इस्राइल में प्रदर्शन, हमास से वार्ता शुरू करने की मांग
गाजा में इस्राइली सेना द्वारा अपने ही देश के तीन बंधकों की हत्या के बाद उस पर हमास से वार्ता दोबारा शुरू कर सभी बंधकों को रिहा कराने की मांग तेज हो गई है। पता चला है कि तीन बंधकों ने सफेद कपड़ा लहराकर हिब्रू भाषा में इस्राइली सेना से कहा था कि वे नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।  इस बीच, इस्राइली प्रदर्शनकारियों ने और अधिक बंधकों को रिहा करने के लिए हमास से वार्ता फिर शुरू करने की मांग की है। इस्राइल के सहयोगी फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी भी युद्धविराम के लिए वैश्विक अपील करने वालों में शामिल हो गए हैं।


जबालिया में 90 मौतें
फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राइली हमले में वेस्ट बैंक में 5 फलस्तीनियों की मौत हुई है। यह मौतें नुर शम्स शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले में हुईं। उधर उत्तरी गाजा के जबालिया शिविर में 90 फलस्तीनियों की इस्राइली बमबारी में मौत हो गई। गाजा के मुख्य अस्पताल अल शिफा पर भी इस्राइली सेना ने हमला कर इसके बड़े हिस्से को मलबे में तब्दील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed