फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Updates Israeli Army declared 31 hostages dead in Gaza IDF attack on Rafah

Israel Hamas War: इस्राइल ने 31 बंधकों की मौत की पुष्टि की, गाजा की अंतरराष्ट्रीय मदद में भारी कटौती

Wed, 07 Feb 2024 02:33 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 07 Feb 2024 02:33 AM IST
सार

आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि गाजा में 31 बंधकों को मृत घोषित कर दिया गया है। इसके बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
Israel Hamas War Updates Israeli Army declared 31 hostages dead in Gaza IDF attack on Rafah
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा में इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चार महीने से युद्ध जारी है। संघर्ष में अब तक 27,585 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने मंगलवार को कहा कि गाजा में रखे गए शेष बंधकों में से 31 को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस्राइल ने अभी गाजा में हमास की कैद में 136 बंधकों के होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


वहीं, इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) का कहना है कि उसकी कार्रवाई में करीब 10 हजार आतंकियों की मौत हुई है जबकि, आतंकियों की कार्रवाई में उसके 226 सैनिकों की जान गई है। इस्राइल और हमास इस युद्ध को खत्म करने को तैयार नहीं हैं। मिस्र व कतर कई दिनों से युद्ध विराम के लिए प्रयासरत हैं। एक मध्यस्थ सूत्र ने बताया कि फिलहाल 40 दिन के युद्धविराम पर दोनों पक्षों को राजी करने की कोशिश हो रही है। इसके बदले हमास को बचे हुए इस्राइली बंधकों को रिहा करना होगा। मिस्र पहुंचने से पूर्व ब्लिंकन ने सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से युद्ध विराम व हूती विद्रोहियों के हमलों को लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन


गाजा की अंतरराष्ट्रीय मदद में भारी कटौती
न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि गाजा में मानवीय राहत में जुटी संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को फरवरी के अंत तक 6.5 करोड़ डॉलर की क्षति होने वाली है, क्योंकि दानदाताओं की फंडिंग में कटौती शुरू हो गई है। पिछले माह 18 देशों ने कहा था कि दान नहीं देंगे, क्योंकि यूएनआरडब्ल्यूए के कई कर्मचारी 7 अक्तूबर को इस्राइल पर हुए हमले में शामिल थे। इन आरोपों के बीच यूएन महासचिव एंटोनिया गुटरेस ने मंगलवार को बताया कि यूएनआरडब्ल्यूए के कामकाज व दस्तावेज की स्वतंत्र लेखा परीक्षा व समीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल को 1,400 करोड़ डॉलर की मदद
अमेरिकी सीनेट में रविवार को 11,800 करोड़ डॉलर का सीमा सुरक्षा विधेयक पेश किया गया। इसमें इस्राइल के लिए 1,400 करोड़ डॉलर की मदद का प्रावधान है। इसके अलावा करीब 6,000 करोड़ डॉलर का बंदोबस्त यूक्रेन के लिए किया गया है। उधर, कनाडा के विदेश मंत्रालय ने कहा, इस्राइल पर हमले को लेकर हमास के याह्या सिनवार और मो. डेफ समेत 11 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। ये फलस्तीन के इस्लामिक जिहाद से जुड़े हैं और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

60 फीसदी गाजा खाली करने का आदेश...
इस्राइल ने फलस्तीनी लोगों को गाजा का 66 फीसदी हिस्सा खाली करने को कहा है। यूएन मानवाधिकार निरीक्षकों के मुताबिक इस्राइल गाजा का 246 वर्ग किमी क्षेत्र खाली कराना चाहता है। इस्राइल की ओर से गाजा में गिराए जा रहे पर्चों में कहा जा रहा है कि गाजा के लोग हमास को पूरी तरह खत्म किए जाने तक सुरक्षित रहने के लिए आसपास के देशों में चले जाएं।


हमास की 17 बटालियन खत्म
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि आईडीएफ ने अब तक हमास की 24 में से 17 बटालियन को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा,  हमारा अभियान हमास के आखिरी आतंकी के जीवित रहने तक जारी रहेगा। फिलहाल सेना गाजा के डेर अल बलाह, बेत हनून, खान यूनिस व सेंट्रल गाजा में जमीनी अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed