फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Updates IDF take control of cities of southern Gaza Biden holds talks with Netanyahu

Israel Hamas War: इस्राइली सेना ने दक्षिणी गाजा के बड़े शहरों पर किया कब्जा, बाइडन ने नेतन्याहू से की बातचीत

Fri, 08 Dec 2023 06:47 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 08 Dec 2023 06:47 AM IST
सार

इस्राइल ने कहा कि उसने जबालिया में हमास की सुरंगों के नए नेटवर्क का पता लगाया है। पीएम नेतन्याहू ने कहा, सैनिकों ने खान यूनिस में, हमास के आतंकी सरगना याह्या अल-सिनवार के घर को घेर लिया है। 
 

विज्ञापन
Israel Hamas War Updates IDF take control of cities of southern Gaza Biden holds talks with Netanyahu
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण में खान यूनिस पर कब्जे के बाद गुरुवार को इस्राइली सेना गाजा के बड़े शहरों में घुसी और हमास के खिलाफ जमीनी युद्ध का विस्तार किया। इससे आतंकियों में भगदड़ मच गई। फलस्तीनी लोग डरे हैं और वे बचाव में जुटे हैं। शाम तक इस्राइली सैनिक मिस्र सीमा के पड़ोस ‘राफा’ में भी घुस गए। संयुक्त राष्ट्र ने इसे सर्वनाश के रूप में वर्णित किया है। हालांकि इस्राइली सैनिकों ने राफा में घुसने के बाद कहा कि आम नागरिक सुरक्षित रहेंगे लेकिन राफा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा, एक घर पर हमले में 15 लोगों की मौत के बाद लोग भयभीत हैं।

विज्ञापन


गाजा में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बाइडन ने नेतन्याहू से की बातचीत
दक्षिणी गाजा में भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार (स्थानीय समय) को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। इस दौरान उन्होंने फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया। साथ ही दोनों नेताओं ने गाजा के बदलते घटनाक्रम पर चर्चा की। बाइडन ने गाजा में मानवीय सहायता लगातार जारी रहने के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


इस्राइल ने गुरुवार को कहा कि उसने खान यूनिस शहर में कई बंदूकधारियों को मार डाला है। इनमें दो आतंकी भी हैं। फलस्तीनी अधिकारियों ने कहा, इस्राइली हवाई हमलों में मध्य गाजा पट्टी में नुसेरात शरणार्थी शिविर के एक घर में रात में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य हमले में खान यूनिस में दो लोग मारे गए। उधर, उत्तर में पूर्वी शेजाइया व उत्तरी जबालिया शरणार्थी शिविर के अलावा सबरा जिले में भी भीषण बमबारी की गई। इस्राइल ने जबालिया में छापा मारकर कई बंदूकधारियों को मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याह्या अल-सिनवार के घर को घेरा गया
इस्राइल ने कहा कि उसने जबालिया में हमास की सुरंगों के नए नेटवर्क का पता लगाया है। पीएम नेतन्याहू ने कहा, सैनिकों ने खान यूनिस में, हमास के आतंकी सरगना याह्या अल-सिनवार के घर को घेर लिया है। हालांकि यह नहीं बताया गया कि आतंकी सरगना वहां से कहां भाग गया है। उसे पकड़ने में वक्त लगेगा।
 
इस्राइल के मंत्री का मेजर बेटा हमास से लड़ते हुए गाजा में हुआ शहीद
इस्राइल की युद्ध कैबिनेट के मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष गादी आइजनकोट का बेटा मेजर गाल गाजा में हमास के खिलाफ लड़ते हुए गुरुवार को शहीद हो गया। इस्राइली मीडिया के अनुसार 25 वर्षीय गाल उत्तरी गाजा में टनल के भीतर धमाके में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस खबर से दिल टूट गया है। गाल के पिता जनरल गादी ने भी कई युद्धों में भाग लिया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वाशिंगटन में ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन से मुलाकात के बाद कहा, हम दक्षिण में जमीनी अभियान देख रहे हैं, अब जरूरी है कि इस्राइल यहां नागरिक सुरक्षा पर ध्यान दे। नागरिकों की रक्षा करने के इरादे व जमीन पर उसकी हकीकत के जो नतीजे दिख रहे हैं, उनमें भारी अंतर है।

इस्राइली बंधक सैनिक मारा गया: हमास
आतंकी समूह हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा है कि बंधक बनाए गए एक इस्राइली सैनिक की शुक्रवार तड़के एक झड़प के दौरान मौत हो गई। अल-कसम ब्रिगेड ने कहा कि उसके लड़ाकों ने बचाव अभियान का पता लगा लिया था और यूनिट का सामना किया, जिसके कारण ऑपरेशन में शामिल कई इस्राइली बलों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस दौरान बंधक बनाया सैनिक सार बारूक (25) भी मारा गया।


मरीज फर्श पर कराहे, सोये और मर गए
बमबारी के चलते सड़कें इतनी उबड़-खाबड़ हो गई हैं कि मृतक और घायल गधा गाड़ी से अस्पताल आ रहे हैं। खान यूनिस में 48 वर्षीय फिलिस्तीनी चिकित्सक नसीम हसन ने कहा, नासिर अस्पताल में गुजरना मुश्किल हो गया है, लोग जमीन पर पड़े हैं। मैंने जब हॉल का दौरा किया तो मरीज, भयभीत या अर्धचेतन होकर, उसकी आस्तीन खींचने लगे। उन्होंने कहा, वे खून से सने फर्श पर कराहते रहे, सोये और मर गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed